{"_id":"6942fe5e945d714b6c060467","slug":"three-bike-borne-miscreants-robbed-a-salesman-of-rs-15-lakh-at-gunpoint-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-58167-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर सेल्समैन से डेढ़ लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर सेल्समैन से डेढ़ लाख रुपये लूटे
विज्ञापन
पर्वतिया कॉलोनी के मोदी चौक पर हुई वारदात, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के सारन थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्वतिया कॉलोनी स्थित मोदी चौक पर बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर एक सेल्समैन से करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। वारदात सुबह करीब नौ बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित चमन गांव फरीदपुर का रहने वाला है और अपने परिवार के साथ वहीं रहता है। वह बिस्किट बनाने वाली एक कंपनी में सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। रोजाना की तरह बुधवार सुबह भी वह पर्वतिया कॉलोनी क्षेत्र में स्थित दुकानों पर पहले से सप्लाई किए गए सामान के भुगतान की वसूली करने गया था।
पीड़ित ने बताया कि उसने कई दुकानों से भुगतान एकत्र किया था और उसके पास करीब डेढ़ लाख रुपये थे। सुबह करीब नौ बजे वह मोदी चौक स्थित एक किराना दुकान से पैसे लेकर जैसे ही अपनी स्कूटी पर बैठने लगा, तभी अचानक एक बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने पिस्तौल तान कर रुपये से भरा बैग छीन लिया।
विज्ञापन
घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सारन थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।