फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three assistant professors selected in the anesthesia department of the medical college

Faridabad News: मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभाग में तीन सहायक प्राध्यापक चयनित

Sun, 22 Feb 2026 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three assistant professors selected in the anesthesia department of the medical college
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के तहत संचालित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ने अनुबंध आधार पर शिक्षण संकाय की भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। यह भर्ती 26 दिसंबर 2025 को आयोजित प्रत्यक्ष साक्षात्कार के आधार पर की गई थी।

जारी परिणाम के अनुसार एनेस्थीसिया विभाग में सहायक प्राध्यापक के तीन पदों पर चयन किया गया है। संस्थान प्रशासन ने बताया कि सभी चयन अस्थायी हैं। अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, आयु, जाति प्रमाण पत्र, अनुभव तथा अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही नियुक्ति अंतिम रूप से प्रभावी होगी।
विज्ञापन


प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि परिणाम तैयार करते समय पूरी सावधानी बरती गई है। यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो उसे संशोधित करने या आवश्यकता पड़ने पर परिणाम निरस्त करने का अधिकार सुरक्षित रखा गया है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को भारत सरकार के निर्धारित प्रारूप में नवीनतम प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed