फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three arrested, including account holder, in fraud case.

Faridabad News: 15 लाख की ठगी में खाताधारक समेत तीन गिरफ्तार

Thu, 25 Jun 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Three arrested, including account holder, in fraud case.
तीनों आरोपी रोहतक के कलानौर क्षेत्र के रहने वाले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फेसबुक पर दोस्ती कर ऑनलाइन निवेश और गेमिंग प्लेटफॉर्म में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 15 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने खाताधारक समेत तीन आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमन, अवतार उर्फ कल्लू और अरुण के रूप में हुई है, जो रोहतक जिले के कलानौर क्षेत्र के रहने वाले हैं।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अवतार खाते मुहैया करता था। उसके कहने पर अरुण ने अमन को खाता मुहैया कराने के लिए तैयार किया। इस खाते में ठगी के चार लाख रुपये आए थे, जिन्हें एटीएम और चेक के जरिये निकालकर आगे पहुंचाया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एनआईटी-1 निवासी एक व्यक्ति की फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती हुई थी। युवती ने खुद को आर्किटेक्ट बताकर विश्वास जीता और बाद में व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क बनाए रखा। उसने पीड़ित को ऑनलाइन गेमिंग और निवेश प्लेटफॉर्म पर निवेश करने के लिए प्रेरित किया। जनवरी में पीड़ित ने अलग-अलग बैंक खातों में 15 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उसने निवेश की राशि और मुनाफा निकालने का प्रयास किया तो उससे और पैसे जमा कराने की मांग की गई। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed