{"_id":"6ab411260d1cada0a2069d99","slug":"three-arrested-including-a-software-engineer-for-investment-fraud-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80820-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: निवेश के नाम पर ठगी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: निवेश के नाम पर ठगी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने 21 सितंबर को निवेश के नाम पर सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी से 3,21,999 रुपये की साइबर ठगी के मामले में सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत तीन आरोपियों को उत्तराखंड से पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपी बैंक खाते मुहैया कराने और ठगों तक पहुंचाने का काम करते थे। आरोपियों की पहचान अंकुर श्रीवास्तव (36), निवासी लखनऊ, विवेक राय (20) और प्रकाश सरकार (33), निवासी ऋषिकेश, उत्तराखंड के रूप में हुई है।
पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी बैंक खाते मुहैया कराने का काम करते थे। प्रकाश सरकार ने विपुल राय से कपिल नामक व्यक्ति का बैंक खाता लिया और उसे आगे विवेक व अंकुर को दिया। आरोप है कि विवेक और अंकुर ने टेलीग्राम के माध्यम से यह खाता साइबर ठगों तक पहुंचाया। अंकुर बीटेक पास और सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जबकि विवेक 12वीं और प्रकाश 8वीं पास है। पुलिस ने बताया कि मामले में कपिल और विपुल राय को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। तीनों गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार सेक्टर-7डी निवासी सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी ने शिकायत में बताया कि 16 अप्रैल को उन्होंने फेसबुक पर 21,999 रुपये निवेश से संबंधित विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद व्हाट्सएप पर एक नंबर से संदेश आया। इसमें शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने की सलाह दी गई। शिकायतकर्ता इसके झांसे में आ गए और 16 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच अलग-अलग लेनदेन में कुल 3,21,999 रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद उन्हें कोई रकम वापस नहीं मिली।