फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three arrested for providing bank accounts and SIM cards to cyber criminals

Faridabad News: साइबर ठगों को बैंक खाते व सिम मुहैया कराने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Fri, 25 Jul 2025 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for providing bank accounts and SIM cards to cyber criminals
दो आरोपी राजस्थान के जोधपुर व तीसरा झारखंड के बोकारो का रहने वाला
विज्ञापन

आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाते व सिम मुहैया कराने के आरोप में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो आरोपी राजस्थान के जोधपुर और तीसरा झारखंड के बोकारो का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ और सेंट्रल की टीम ने आरोपियों को पकड़ा है। इन्हें रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।

पहले मामले में क्रिप्टो करंसी में निवेश कर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 6.81 लाख रुपये की ठगी में साइबर ठगों को खाता देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दिनेश राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है। उसने अपना खाता ठगों को दिया हुआ था। इसके खाते में ठगी के 41500 रुपये आए थे। आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। ठगी की ये वारदात बल्लभगढ़ की तिरखा कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति से हुई थी।
विज्ञापन

दूसरे मामले में गैस कनेक्शन के भुगतान के नाम पर 4.96 लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर ठगों को सिम मुहैया कराने वाले आरोपी को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पंकज झारखंड के बोकारो का रहने वाला है। पंकज के नाम से रजिस्टर्ड सिम से ही पीएनजी कनेक्शन के भुगतान के लिए शिकायतकर्ता को मैसेज कर ठगी की गई थी। आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। ठगी की यह वारदात सेक्टर-16 निवासी व्यक्ति से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के तहत 2.10 लाख रुपये की ठगी के मामले में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी को साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक महावीर राजस्थान जोधपुर का रहने वाला है। आरोपी ठगों को बैंक खाता मुहैया कराता है और उन खातों में आए रुपयों को निकलवाकर आगे देता है। आरोपी बीए का छात्र है। इसे पांच दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। ठगी की ये वारदात बल्लभगढ़ की कृष्णा कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed