{"_id":"664646632aa29ca22e089aaf","slug":"three-accused-of-sand-theft-arrested-after-attacking-mining-team-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-24679-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: माइनिंग टीम पर हमला कर रेत चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: माइनिंग टीम पर हमला कर रेत चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अपराध शाखा बॉर्डर प्रभारी जितेंद्र कुमार की टीम ने हत्या का प्रयास और माइनिंग के मुकदमे में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमित, साहिल तथा टिंकू का नाम शामिल है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेजा जाएगा।
पुलिस टीम की ओर से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी अमित नोएडा के पास मढ़ैया का रहने वाला है। पिछले कुछ माह से फरीदाबाद की भारत कॉलोनी में रह रहा था। आरोपी साहिल और टिंकू मंझावली गांव के रहने वाले हैं। 27 मार्च को खेड़ीपुल थाने में हत्या का प्रयास, चोरी और माइनिंग एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें आरोपियों ने रेता चोरी के दौरान माइनिंग टीम पर हमला किया और फरार हो गए थे। सूचना मिली कि बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे आरोपी रेता चोरी करके आएंगे। टीम ने आयुषकामा अस्पताल के पास आरोपियों की गाड़ी को रुकने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने हाईवा नहीं रोका। इस दौरान टीम ने हाईवा के पीछे अपनी गाड़ी लगा दी। आरोपी अमित हाईवा के पीछे अपनी गाड़ी लेकर आ रहा था, जिसने माइनिंग टीम पर अपनी गाड़ी से सीधी टक्कर मार दी। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसमें माइनिंग टीम को गंभीर चोट लगी। क्राइम ब्रांच की टीम ने 13 मई को आरोपी अमित को चंडीगढ़ से गिरफ्तार करके पुलिस रिमांड पर लिया। 15 मई को मामले में शामिल आरोपी साहिल और टिंकू को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल हाईवा और सिलेरियो गाड़ी बरामद की गई है।