फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three accused of robbery on one ID were held in Oyo hotel, case

एक आईडी पर लूट के तीन आरोपियों को ठहराया ओयो होटल में,केस

Wed, 07 Sep 2022 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Three accused of robbery on one ID were held in Oyo hotel, case
फरीदाबाद। एक सप्ताह पहले सेक्टर 16 में टाटा शोरूम मालिक से हुई लूट की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को ओयो होटल संचालक द्वारा एक आईडी पर कमरा देने के मामले में पुलिस ने होटल मालिक व कर्मचारी पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा द्वारा सभी धर्मशाला, होटल, गेस्ट हाउस मालिकों को निर्देश दिए गए थे कि बिना आईडी प्रूफ की जांच किए किसी भी व्यक्ति को किराए पर कमरा न दें। इन आदेशों की उल्लंघना करने पर थाना खेड़ी पुल पुलिस ने द गोल्ड ओयो होटल के मालिक शक्ति और कर्मचारी आयुष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें होटल मालिक ने बिना आईडी पर तीन आरोपियों को कमरा दिया था। जिन्होंने उसी दिन सेक्टर 16 में लूट की एक वारदात को अंजाम दिया था। क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 द्वारा लूट की वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जिन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया था और वारदात करने बाद छिपने के लिए ओयो होटल में पहुंचे। जहां उन्होंने बहाना बनाया और कहा कि अपने किसी रिश्तेदार का इलाज करवाने के लिए अस्पताल में आए हुए हैं। उन्हें रुकने के लिए कमरे की जरुरत है। होटल के कर्मचारी ने एक आईडी पर ही तीनों आरोपियों को कमरा किराए पर दे दिया। पुलिस द्वारा चेक करने पर पाया गया कि अन्य दो आरोपियों की आईडी नहीं ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed