{"_id":"66cf736f1f35fc34f80789a4","slug":"three-accused-of-cable-theft-arrested-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-29871-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: केबल चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: केबल चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने अलग-अलग स्थानों से किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने बिजली की केबल चोरी के मामले में तीन आरोपियों को पल्ला पुल और चंदीला चौक आदि से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों से करीब 70 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। अदालत में पेश कर एक आरोपी को जेल भेजा गया है। वहीं, अन्य दोनों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सेक्टर-75 में बिजली की स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए टेंडर जारी किया गया है। यह टेंडर जींद की लोहान इलेक्ट्रिकल नरवाना एजेंसी को दिया गया है। चार अगस्त को फर्म के पर्यवेक्षक की ओर से बीपीटीपी थाने में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-77 में नारायणा पेट्रोल पंप के सामने फर्म ने केबल तार स्टोर कर रखी थी। किसी अनजान व्यक्ति ने उसे चोरी कर लिया, जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अलताफ, अमिर उर्फ भूरा और फिरासत का नाम शामिल है। तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के रहने वाले हैं। आरोपी अलताफ को पल्ला पुल, अमिर उर्फ भूरा और आरोपी फिरासत को चंदीला चौक से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी आपस में जानकार हैं। अलताफ व अमिर उर्फ भूरा दोनों कबाड़े का काम करते हैं और फिरासत इन दोनों के साथ मजदूर का काम करता है। तीनों आरोपियों ने मिलकर केबल के बंडल चोरी किए थे। जिन्होंने केबल बंडलों को आगे किसी अन्य कबाड़ी को बेच दिया था। अलताफ से केबल के तार बेचने के संबंध में 70 हजार रुपये बरामद किए गए हैं और उसे जेल भेज दिया गया, अन्य दोनों पुलिस रिमांड पर हैं। आरोपियों से मामले की गहनता से पूछताछ की जाएगी व अन्य आरोपियों की तलाश की जाएगी।