फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three Accused Join Police Investigation in Assault Case

Faridabad News: मारपीट के मामले में तीन आरोपी पुलिस जांच में शामिल

Tue, 02 Jun 2026 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Three Accused Join Police Investigation in Assault Case
बल्लभगढ़। गांव मौजपुर स्थित सीएनजी पंप पर कर्मचारियों के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने के मामले में थाना छायंसा पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जांच में शामिल कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान गांव छायंसा निवासी राहुल, टिंकू और हिमांशु के रूप में हुई है। पुलिस जल्द ही मामले का चालान तैयार कर न्यायालय में पेश करेगी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, गांव गढ़खेड़ा निवासी श्याम सुंदर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 21 मई की रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच एक ऑटो चालक गांव मौजपुर स्थित सीएनजी पंप पर गैस भरवाने आया था। गैस भरवाने के बाद उसने भुगतान करने से इन्कार कर दिया और पंप कर्मचारी देवराज के साथ विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर ऑटो चालक ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। कुछ देर बाद बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि एक युवक ने जानबूझकर शिकायतकर्ता को बाइक से टक्कर मार दी, जिससे उसकी जांघ की हड्डी टूट गई। इसके बाद आरोपियों ने मिलकर शिकायतकर्ता और अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की। शिकायत मिलने पर थाना छायंसा पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed