फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three accused arrested with illegal weapons

Faridabad News: अवैध हथियार सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Jun 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested with illegal weapons
सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की विभिन्न अपराध शाखाओं ने दो जून को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन देसी पिस्तौल बरामद की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


पुलिस के अनुसार अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने किला कॉलोनी, गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) निवासी सलमान उर्फ सल्लू को एनआईटी-4 स्थित एयर फोर्स ग्राउंड क्षेत्र से एक देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी की संलिप्तता थाना मुजेसर में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में भी सामने आई है। वहीं एवीटीएस सिकरौना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव धौज निवासी नासिर उर्फ भौपा को सेक्टर-58 स्थित करनेरा पुलिया के पास से एक देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा अपराध शाखा भूपानी ने गाजीपुर निवासी विनय, जो वर्तमान में गांव सिही में रह रहा था, को सेक्टर-3 कट के पास गुरुग्राम नहर पुल से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भी एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed