फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three accused arrested with 120 bundles of fake notes

Faridabad News: नकली नोटों की 120 गड्डियाें सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Oct 2024 05:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested with 120 bundles of fake notes
गड्डियों में ऊपर और नीचे 500-500 रुपये के असली नोट लगा रखे थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अपराध शाखा बॉर्डर ने नकली नोटों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 12 बंडलों में नोटों की कुल 120 गड्डियां मिलीं हैं। आरोपियों ने गड्डियों के ऊपर और नीचे असली नोट लगाए थे। जबकि बीच में नकली नोट थे। पल्ला थाने में धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्जकर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से इनको 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में विकास शर्मा, विकास कौशिक और दीपक शामिल है। आरोपी विकास शर्मा शहर के मोहन एन्क्लेव और विकास कौशिक सेक्टर 78 का रहने वाला है। जबकि आरोपी दीपक राजस्थान के बीकानेर का निवासी है। पुलिस ने आरोपियों को आगरा स्वीट्स पल्ला से नोटों की नकली गड्डियों सहित दबोच लिया। जिनके पास से कुल 120 गड्डियां मिली है। हर गड्डी के ऊपर और नीचे 500-500 रुपये के असली नोट और बीच में कोरे नकली नोट लगे थे। पल्ला थाने में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के धाराओं में मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को अदालत में पेश करके 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed