{"_id":"686d6cabdb625e69400fe3cd","slug":"three-accused-arrested-in-quarrel-and-kidnapping-attempt-case-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46796-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: झगड़ा व अपहरण के प्रयास मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: झगड़ा व अपहरण के प्रयास मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
एसजीएम नगर थाने में दर्ज हुई थी एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। चुनावी रंजिश को लेकर झगड़ा व अपहरण के प्रयास मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महबूब, वाहीद खान और मोहब्बत बड़खल के रहने वाले हैं। अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने इन्हें काबू किया है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला की चुनाव को लेकर पुरानी रंजिश के चलते इन्होंने वारदात की थी। पहले भी ये झगड़ा कर चुके हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पहले भी इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
मामले में बड़खल निवासी रिजवान ने एसजीएम नगर थाना में शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 13 जून की रात को वह अपने भाई साहिल व इरफान के साथ खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद साहिल गाड़ी लेने मस्जिद के पास गया तो वहां पहले से ही कुछ लड़के खड़े थे। युवकों ने मिलकर साहिल के ऊपर लाठी व डंडो, लोहे की राड, धारदार हथियार से हमला कर उसको घायल कर दिया। शिकायतकर्ता और इरफान साहिल को बचाने के लिए गये तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। आरोपियों ने साहिल को गाड़ी में डालकर अपहरण का प्रयास किया लेकिन साहिल बचने के लिए उनकी गाड़ी से कूद गया। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की। केस में अब तक 5 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।