फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three accused arrested in fraud of Rs 77 lakh through digital arrest

Faridabad News: डिजिटल अरेस्ट कर 77 लाख की ठगी में तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 May 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in fraud of Rs 77 lakh through digital arrest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने 77 लाख की ठगी मामले में 3 आरोपी साहिल, विवेक और अर्श को गिरफ्तार किया है। सेक्टर- 21सी निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि उसके पास एक अंजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। जिन्होंने अपने आप को मुंबई क्राइम ब्रांच से बताया और कहा कि आपके आधार कार्ड का प्रयोग करके केनरा बैंक में आपके नाम से अकाउंट खुलवाकर उस अकाउंट में जेट एयरवेज के मालिक के साथ धोखाधड़ी का पैसा डलवाया है।

इस धोखाधड़ी में आपका नाम आया है और यदि तुम इस केस से अपना नाम कटवाकर केस का निपटारा करना चाहते हो तो हमारे बताए अनुसार बैंक खाता में पैसा डाल दीजिए। जिसके बाद ठगों ने उसे गिरफ्तारी का डर दिखा कर 77 लाख रुपये ऐंठ लिए। जिसकी शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी साहिल, विवेक कुमार व अर्श को गिरफ्तार किया है। आगामी पूछताछ के लिए आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed