फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three accused arrested in case of firing and assault

Faridabad News: गोली चलाने व मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Sep 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in case of firing and assault
फरीदाबाद। अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने डबुआ रोड स्थित गाजीपुर रोड में गोली चलाने व मारपीट करने वाले मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी कमल भड़ाना के भाई प्रवींद्र भड़ाना, जितेंद्र भड़ाना व राशिद को डबुआ कालोनी से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह गाजीपुर रोड में घर में घुसकर गोली चलाने व मारपीट के एक मामले में अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने 3 आरोपियों को डबुआ क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आकाश बैंसला ने आरोप लगाया कि सोमवार की सुबह घर पर सो रहे थे। तभी कमल भड़ाना व अन्य 7 व्यक्ति उसके घर में घुसे और दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। जब दरवाजा पूरी तरह से नहीं टूट पाया तो मकान के जंगला से कमल ने दो फायर किए। जिसमें वह बाल बाल बच गया। अपराध शाखा सेक्टर 30 ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना के 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी कमल भड़ाना के भाई प्रवींद्र भडाना, जितेंद्र भड़ाना निवासी गांव पावटा मोहताबाद हाल डबुआ कालोनी व राशिद मैनपुरी उत्तर प्रदेश हाल संत नगर ओल्ड फरीदाबाद को डबुआ कालोनी से गिरफ्तार किया है। दोनों भाई घटना के षडयंत्र में शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed