फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three accused arrested for providing bank accounts to cyber thugs

Faridabad News: साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 20 May 2025 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for providing bank accounts to cyber thugs
एक आरोपी को गुरुग्राम के भांगरोला से जबकि दो को राजस्थान फलौदी से किया काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एक आरोपी को गुरुग्राम के भांगरोला जबकि दो आरोपियों को साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने राजस्थान फलौदी से दबोचा। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।

साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने के आरोप में गुरुग्राम के भांगरोला गांव निवासी सुमित को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि इसने रुपयों के लालच में अपना खाता बेचा था। इस खाते में ठगी के 1 लाख रुपये आए थे। 12वीं तक पढ़ाई के बाद आरोपी निजी कंपनी में करता है। सेक्टर-30 निवासी व्यक्ति से गलत नंबर पर रिचार्ज होने के चलते कस्टमर केयर नंबर ऑनलाइन खोजने के दौरान हुए संपर्क के चलते ठगी हुई थी। आरोपियों ने रिफंड के बहाने व्यक्ति से 1239626 रुपये ठग लिए थे। इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में राजस्थान फलौदी निवासी भुराराम और सागर गिरफ्तारी हुई है। भूराराम खाताधारक है और इसने अपना खाता पड़ोसी सागर को दिया था। सागर ने खाता बेचा था। भूराराम बीए फाइनल वर्ष और सागर द्वितीय वर्ष का छात्र है। इस खाते में ठगी के 2.18 लाख रुपये आए थे। सेक्टर-3 निवासी व्यक्ति को व्हाट्सएप पर टास्क पूरा करके घर बैठे रुपये कमाने का मैसेज भेज ठगों ने संपर्क किया था। बाद में टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के बहाने उनसे 564930 रुपये ठग लिए गए थे। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने इसी मामले में जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed