फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three Accused Arrested for Fraud Involving Mobile Hacking via APK Files

Faridabad News: एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर 1.75 लाख की ठगी में तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Apr 2026 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Three Accused Arrested for Fraud Involving Mobile Hacking via APK Files
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन

दो आरोपी रेवाड़ी व तीसरा महेंद्रगढ़ का रहने वाला
अमर उजला ब्यूरो
फरीदाबाद। एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर 1.75 लाख रुपये की ठगी के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में रेवाड़ी के जैनाबाद गांव का राहुल, टुमना गांव का अभिनव और महेंद्रगढ़ जिले के राता गांव का विजय शामिल है।
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अभिनव इस मामले में बैंक खाताधारक है। इसके बैंक खाते में ठगी के 91950 रुपये आए थे। आरोपी राहुल, जोकि खाताधारक अभिनव का रिश्तेदार (मामा का लड़का) है, उसने अभिनव का बैंक खाता लेकर अपने दोस्त विजय को दिया था। विजय ने यह खाता आगे अन्य साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-17 की रहने वाली युवती ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि 6 अप्रैल 2026 को जब उसने अपने बैंक खातों का बैलेंस चेक किया तो पाया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा बिना उसकी अनुमति के उसके दो बैंक खातों से कुल 175518 रुपये निकाल लिए गए हैं। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed