{"_id":"68d984183d2c1aa2570cfe35","slug":"three-accused-arrested-for-duping-rs-6250-lakh-on-the-pretext-of-investment-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52371-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: निवेश के बहाने 62.50 लाख की ठगी में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: निवेश के बहाने 62.50 लाख की ठगी में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
शेयर बाजार व आईपीओ में निवेश का दिया था झांसा, मुरादाबाद, यूपी के तीनों आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार व आईपीओ में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 62.50 लाख की ठगी में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में यूपी मुरादाबाद के रहने वाले नाजीर हुसैन, मोहम्मद अफजल और फराज अहमद शामिल हैं। इनसे पूछताछ में पता चला कि अफजल के खाते में ठगी के 46 हजार रुपये आए थे। फराज अहमद ने अफजल का बैंक खाता खुलवाया था और नाजीर हुसैन का मोबाइल नंबर खाते में दिया गया था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है। ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-35 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। एक महिला ने कंपनी कर्मचारी बनकर इनसे कॉल पर संपर्क किया। महिला ने शेयर बाजार में आईपीओ में निवेश पर 10 गुना लाभ का झांसा दिया। लालच में आकर शिकायतकर्ता ने आरोपियों के बताए गए बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करना शुरू कर दिया। शेयर खरीदने और आईपीओ में निवेश के नाम पर शिकायतकर्ता से 62.50 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। बाद में रिफंड नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।