{"_id":"64d62c6eef294692840079f4","slug":"threatened-to-kill-the-victim-and-family-in-the-police-station-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-11215-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: थाने में पीड़ित व परिवार को दी जाने से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: थाने में पीड़ित व परिवार को दी जाने से मारने की धमकी
Fri, 11 Aug 2023 06:11 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 11 Aug 2023 06:11 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। आईएमटी से गांव सोतई जा रहे व्यक्ति को रास्ते में रोककर मारपीट की गई। मारपीट के बाद जब पीड़ित थाने में शिकायत देने के लिए गया तो आरोपियों ने थाने में जान से मारने की धमकी भी दी। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव सोतई निवासी अमित कुमार ने बताया कि 30 जुलाई की रात 10 बजे वह ड्यूटी खत्म करके अपने गांव आ रहा था। तभी आईएमटी चौक के पास पहुंचा तो तीन लड़कों ने उसे गाली देकर रोका। जब वह नहीं रुका तो उन्होंने पीड़ित की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क किनारे गिर गया। गिरने के बाद सभी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और जेब से पैसे निकालने की कोशिश की। उसने किसी तरह आरोपियों से बचकर पुलिस व परिजनों को फोन के जरिए सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को काबू में ले लिया। थाने में पहुंचने के बाद आरोपी दोबारा अमित के साथ गाली गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने थाने के अंदर जान से मार देने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान गांव सुनपेड़ निवासी सौरव रावत, आदर्श नगर निवासी सागर उर्फ समर, मनीष चौहान और अजित के रूप में हुई है। पीड़ित अमित ने बताया कि उन्होंने शिकायत उसी दिन दे दी थी लेकिन पुलिस ने देरी से केस दर्ज किया गया है।