{"_id":"6aecd7a2a2ada2f4d50866ce","slug":"threatened-to-get-the-cmo-removed-from-his-job-by-posing-as-a-fake-investigating-officer-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84648-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फर्जी जांच अधिकारी बनकर सीएमओ को नौकरी से हटवाने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फर्जी जांच अधिकारी बनकर सीएमओ को नौकरी से हटवाने की दी धमकी
विज्ञापन
डीजल घोटाले की जांच का फायदा उठाने अस्पताल पहुंचा था आरोपी, सीएमओ की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल में खुद को विजिलेंस अधिकारी बताकर एक व्यक्ति ने सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा को नौकरी से हटवाने की धमकी दी। आरोपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों पर रौब झाड़ते हुए दबाव बनाने की कोशिश की। उसकी गतिविधियों पर शक होने पर सीएमओ ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस बुलाई। पुलिस आरोपी राजपाल निवासी बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) को पकड़ कर ले गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि जांच में फर्जी पहचान बताकर अधिकारी बनने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।
आरोपी 4 नवंबर को बीके अस्पताल स्थित सीएमओ कार्यालय पहुंचा था। उसने खुद को विजिलेंस अधिकारी बताया और स्टाफ पर अपना रौब दिखाने लगा। इस दौरान उसने सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा को धमकी देते हुए कहा कि वह उनकी नौकरी खा जाएगा। आरोपी के बातचीत करने के तरीके और व्यवहार से सीएमओ को शक हुआ कि वह अधिकारी होने का झूठा रौब दिखाकर अनुचित लाभ लेने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद उन्होंने बिना देरी किए पुलिस को सूचना दे दी।
50 लाख के डीजल घोटाले की जांच के बीच पहुंचा आरोपी
बीके अस्पताल में करीब 50 लाख रुपये के कथित डीजल घोटाले की जांच चल रही है। सीएमओ के मुताबिक इस मामले की जांच मुख्यालय की टीम कर रही है। आशंका है कि इसी जांच का फायदा उठाने के लिए आरोपी ने खुद को विजिलेंस अधिकारी बताकर अस्पताल में अधिकारियों और कर्मचारियों पर दबाव बनाने का प्रयास किया।