{"_id":"673f8fde972e4d1a9b0f9504","slug":"threatened-by-calling-then-digitally-arrested-for-24-hours-and-cheated-five-lakhs-faridabad-news-c-26-1-del1005-33807-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कॉल कर धमकाया, फिर 24 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर पांच लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कॉल कर धमकाया, फिर 24 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर पांच लाख ठगे
विज्ञापन
जालसाजों ने मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग्स तस्करी में आधार के इस्तेमाल की बात बता डराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने एनआईटी- 2 निवासी एक व्यक्ति को 24 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा। आरोपियों ने पीड़ित से कहा कि उनके आधार कार्ड का मनी लॉन्ड्रिंग, मानव तस्करी और ड्रग्स तस्करी के लिए प्रयोग हो रहा है। पीड़ित को बुरी तरह डराने के बाद आरोपियों ने उनको कमरे में डिजिटल अरेस्ट कर लिया। इसके बाद पीड़ित से वेरिफिकेशन के नाम पर पांच लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है।
एनआईटी-2 निवासी सुधीर कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनके पास 17 नवंबर को एक फोन आया था। फोन करने वाले ने बताया कि उनके आधार कार्ड का प्रयोग करके गैर कानूनी काम मनी लॉन्ड्रिंग, मानव तस्करी और ड्रग्स तस्करी की जा रहा है। उसकी जांच में आरोपियों ने सहयोग करने के लिए कहा। साथ ही इस बात को गोपनीय रखने के लिए कहा। बुरी तरह डराने के बाद पीड़ित से कहा गया कि यदि वह किसी को कुछ भी बताएगा तो आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल कर रहे लोग उसकी बेटी और परिवार के बाकी लोगों पर हमला कर सकते हैं। पीड़ित पर दबाव बनाया गया कि वह कमरे से बाहर भी न निकले। बुरी तरह डराने के बाद आरोपियों ने वेरिफिकेशन के लिए पांच लाख रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा तो पीड़ित ने आरोपियों द्वारा दिए गए खाते में रुपये भेज दिए।
इस दौरान डर दिखाकर पीड़ित को 24 से ज्यादा डिजिटल अरेस्ट रख गया। बाद में पीड़ित ने परिवार के अन्य लोगों से घटना के बारे में बात की। तब साथ में साइबर ठगी होने का पता चला। उसके बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत देकर ठगी का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। उन खातों का पता किया जा रहा है जिनमें पीड़ित ने रुपये ट्रांसफर किए हैं। पुलिस उसके आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।