फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   threat to murder

Faridabad News: सरपंच पति को भी मिली जान से मारने की धमकी

Mon, 18 Aug 2025 05:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 05:21 PM IST
विज्ञापन
threat to murder
पलवल। नारनौंद से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ को गोली मारने की धमकी देने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मांदकोल गांव की सरपंच पिंकी के पति एडवोकेट ललित कौशिक ने एसटीएफ को आरोपी मोहित कौशिक का पता बताया था। इसके बाद ललित को खुद जान से मारने की धमकी मिल गई। ललित कौशिक ने डीजीपी को भेजी शिकायत में बताया कि 14 अगस्त की रात करीब 10 बजे एसटीएफ टीम उनके घर पहुंची थी। टीम को गांव निवासी मोहित कौशिक की तलाश थी, जिसने विधायक जस्सी पेटवाड़ को धमकी दी थी। ललित, एसटीएफ टीम के साथ मोहित का घर दिखाने गए। इस दौरान रास्ते में मोहित मिल गया। जैसे ही उसने एसटीएफ को देखा, वह भागने लगा और भागते हुए ललित को जान से मारने की धमकी दे डाली। शिकायत में ललित ने कहा है कि मोहित के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह अभी भी फरार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed