{"_id":"6aa6ff1885bdbfe2a20a5011","slug":"threat-of-sealing-of-300-shops-shopkeepers-reach-ministers-door-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79973-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 300 दुकानों पर सीलिंग का खतरा, दुकानदार पहुंचे मंत्री के द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 300 दुकानों पर सीलिंग का खतरा, दुकानदार पहुंचे मंत्री के द्वार
विज्ञापन
सात दिन का नोटिस मिलने से बढ़ी चिंता, दुकानदारों ने कहा- 30 साल से चला रहे कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रीनफील्ड माल मार्केट की करीब 300 दुकानों पर सीलिंग संबंधी नोटिस चस्पा होने के बाद दुकानदारों में चिंता बढ़ गई है। रविवार को ग्रीनफील्ड माल मार्केट एसोसिएशन के दुकानदार केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आवास पर पहुंचे और कार्रवाई रोककर समाधान कराने की मांग की।
दुकानदारों ने बताया कि उन्हें सात दिन का नोटिस दिया गया है। इससे पहले वर्ष 2025 में भी नोटिस दिए गए थे। उनका कहना है कि वे करीब 30 वर्षों से यहां दुकानें चला रहे हैं और कई दुकानदारों ने ऋण लेकर कारोबार शुरू किया है। कार्रवाई होने पर सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी प्रभावित होगी।
जिला नगर योजनाकार की ओर से दुकानदारों पर निर्धारित जगह से आगे जमीन घेराव करने पर नोटिस दिया है। इससे सड़क की चौड़ाई कम होने और इलाके में अक्सर जाम लगने की समस्या सामने आती है। दुकानदारों ने कहा कि यदि कोई अतिक्रमण है तो उसका समाधान नियमों के तहत किया जाए। उन्होंने सरकार से कारोबार बचाने के साथ यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए व्यावहारिक समाधान निकालने की मांग की।