फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Threat of bombing the Deputy Commissioner's office came via email

Faridabad News: ईमेल पर आई उपायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Fri, 04 Apr 2025 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Threat of bombing the Deputy Commissioner's office came via email
टीमों ने लघु सचिवालय व अदालत परिसर को चेक किया, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली
विज्ञापन

मामले में पुलिस टीम अब जांच कर ईमेल भेजने वाले का पता साइबर पुलिस की मदद से लगाया जा रहा है

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले के सेक्टर-12 स्थित उपायुक्त कार्यालय में ईमेल भेजकर कार्यालय के भवन लघु सचिवालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। गुरुवार सुबह कर्मचारी ऑफिस पहुंचे तो ईमेल देखकर हैरान हो गए। सूचना पुलिस को दी गई तो बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड, स्वाट, थाना पुलिस, अपराध शाखा व दमकल विभाग की टीमें यहां पहुंची। लगभग 4 घंटे तक लघु सचिवालय और अदालत परिसर को चेक करने के बाद इसे अफवाह करार दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि बम की धमकी भरी ईमेल आई थी। टीमों ने चेक किया लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु वहां नहीं मिली।

ये मामला गुरुवार सुबह लगभग साढ़े 8 बजे सामने आया। लघु सचिवालय परिसर स्थित उपायुक्त कार्यालय का स्टॉफ ऑफिस पहुंचने लगा। यहां ऑफिस की ईमेल खोलकर चेक की गई तो उसमें लघु सचिवालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी भरी एक ईमेल आई हुई थी। सूचना तुरंत अधिकारियों को दी गई। वहां से सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड, स्वाट कमांडो टीम, थाना पुलिस व अपराध शाखा की टीमों को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन

टीमों ने सुबह 9 बजे तक ऑफिस बिल्डिंग को खाली कराकर परिसर को चेक करना शुरू किया। यहां 500 से अधिक कर्मचारियों को भवन से बाहर भेजा गया। सभी टीमों ने मिलकर पूरे ऑफिस परिसर की सघन चेकिंग की। दोपहर 1 बजे तक सभी टीमों ने लघु सचिवालय व अदालत परिसर को चेक किया। लेकिन इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिसके बाद इसे महज अफवाह करार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि सुबह धमकी भरी ईमेल मिली थी। शहर में पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम हैं। चेकिंग करने पर कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली। ईमेल कहां से आई है, उसे चेक कराया जा रहा है। ये महज एक अफवाह थी। मामले में संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करा साइबर टीम से पता कराया जा रहा है कि ईमेल भेजने वाला कौन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed