{"_id":"64feffd5838a5ad6ad09173e","slug":"thousands-of-rupees-along-with-valuables-were-stolen-from-three-places-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-13153-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तीन जगहों से कीमती सामान सहित हजारों रुपये हुए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तीन जगहों से कीमती सामान सहित हजारों रुपये हुए चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। अलग-अलग तीन जगहों से चोर नकदी व कीमती सामान चोरी करके ले गए। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
गांव नरहावली निवासी ज्ञानवीर ने बताया कि नौ सितंबर की सुबह परिवार के साथ ससुराल मथुरा यूपी दवा लेने के लिए गए थे। दवा लेकर 10 सितंबर की दोपहर को वापस आए तो उनके घर का मेनगेट का ताला टूटा हुआ था। चोर 50 हजार रुपये नकद, 4 सोने की चूड़ी, 2 सोने की चेन, एक अगूंठी, कानों की झुमकी आदि सामान चोरी करके ले गए। इसके अलावा गांव सिडौला निवासी विनोद ने बताया कि 14 अगस्त को परिवार के साथ सुसराल गांव अरुआ गए थे। जब वह वापस आए तो उसके घर का दरवाजा खुला हुआ था। चोर दो चांदी के चूड़े, एक सोेने का ओउम, दो सोने के कुंडल, चांदी की तगड़ी, चांदी की पाजेब तथा चार हजार रुपए ले गए। उनका आरोप है कि सुनील का घर पर आना जाना था और उसके घर के बारे में सभी को जानकारी थी। इस चोरी की घटना के पीछे उसका हाथ हो सकता है। वहीं सोना कॉलोनी निवासी रौनक गुप्ता ने बताया कि रविवार की रात कोई घर में घुसकर उसका कमरे के अंदर रखा लैपटॉप का बैग चोरी करके ले गया। जिसमें जरूरी दस्तावेज के साथ फोन भी था।