फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Thousands of families in the area across the canal will get relief from traffic jams.

Faridabad News: नहर पार क्षेत्र के हजारों परिवारों को जाम से मिलेगी राहत

Wed, 05 Aug 2026 11:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Thousands of families in the area across the canal will get relief from traffic jams.
एफएमडीए ने सेक्टर-29 पुल से गोपीचंद चौक तक नई सर्विस रोड बनाने की प्रक्रिया शुरू की
विज्ञापन


6.59 करोड़ रुपये की है परियोजना
परियोजना के लिए निर्माण एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद की तेजी से बढ़ती आबादी के साथ सड़क नेटवर्क पर बढ़ रहे दबाव को देखते हुए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने सेक्टर-29 पुल से गोपीचंद चौक तक नई सर्विस रोड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब 6.59 करोड़ रुपये की इस परियोजना के पूरा होने से नहर पार क्षेत्र के हजारों परिवारों को रोजाना के जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। परियोजना के लिए निर्माण एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और कार्य आदेश जारी होने के बाद छह माह में सड़क तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
ग्रेटर फरीदाबाद जिसे नहरपार क्षेत्र भी कहा जाता है, आज शहर का सबसे तेजी से विकसित होने वाला इलाका है। इसमें सेक्टर-66 से 89 तक का क्षेत्र शामिल है। इनमें सेक्टर-75 से 89 प्रमुख आवासीय सेक्टर हैं जबकि सेक्टर-66 से 74 तक औद्योगिक क्षेत्र हैं। यहां चौड़ी सड़कें, बहुमंजिला आवासीय सोसाइटियां, स्कूल, अस्पताल और व्यावसायिक परिसर तेजी से विकसित हुए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय प्रॉपर्टी संगठनों और आरडब्ल्यूए के अनुमानों के अनुसार ग्रेटर फरीदाबाद में 120 से अधिक बड़ी आवासीय सोसाइटियां विकसित हो चुकी हैं और यहां करीब तीन से साढ़े तीन लाख लोग रह रहे हैं। ऐसे में इस परियोजना का लाभ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाखों लोगों तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ
नई सर्विस रोड बनने से सेक्टर-29 पुल, गोपीचंद चौक, सेक्टर-29, 30, 31 के अलावा ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-75, 76, 77, 78, 79, 80, 81, 82, 83, 84, 85, 86, 87, 88 और 89 के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इसका फायदा ओमैक्स वर्ल्ड स्ट्रीट, अमृता अस्पताल, विभिन्न स्कूलों और आसपास के व्यावसायिक क्षेत्रों तक आने-जाने वाले लोगों को भी मिलेगा। मुख्य सड़क पर स्थानीय वाहनों का दबाव कम होने से दिल्ली, बल्लभगढ़ और पुराने फरीदाबाद की ओर जाने वाले यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
मुख्य सड़क पर दबाव कम होगा, यात्रा का समय घटेगा
ग्रेटर फरीदाबाद में पिछले कुछ वर्षों के दौरान हजारों नए फ्लैटों में लोग रहने आए हैं लेकिन सड़क संपर्क उसी गति से विकसित नहीं हो पाया। सुबह और शाम सेक्टर-29 पुल, गोपीचंद चौक और प्रमुख चौराहों पर लंबा जाम लगना आम बात है। कई स्थानों पर स्थानीय वाहनों को मुख्य मार्ग पर ही चलना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है। नई सर्विस रोड बनने से स्थानीय यातायात के लिए अलग मार्ग उपलब्ध होगा। इससे मुख्य सड़क पर दबाव कम होगा और यात्रा का समय घटने की संभावना है।

कनेक्टिविटी बढ़ाने पर लगातार चल रहा काम
एफएमडीए पिछले कुछ समय से ग्रेटर फरीदाबाद और शहर के अन्य हिस्सों में सड़क, ड्रेनेज, जलापूर्ति और यातायात से जुड़ी परियोजनाओं पर काम कर रहा है। शहर को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, एफएनजी कॉरिडोर और अन्य प्रमुख मार्गों से जोड़ने की दिशा में भी कई परियोजनाएं चल रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आंतरिक सड़क नेटवर्क मजबूत होने से भविष्य में इन बड़े कॉरिडोर का लाभ भी अधिक प्रभावी ढंग से मिल सकेगा।


सर्विस रोड के लिए परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द जमीनी स्तर पर भी काम शुरू कर दिया जाएगा।
केएस पठानिया, कार्यकारी अभियंता, एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed