फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Thousands of families get relief as Mothuka's first renovation begins

Faridabad News: मोठूका का पहला रेनीवेल शुरू होने से हजारों परिवारों को मिली राहत

Mon, 02 Feb 2026 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Thousands of families get relief as Mothuka's first renovation begins
रैनीवेल की फाइल फोटो ।
प्रतिदिन दस एमएलडी यानी करीब एक करोड़ लीटर अतिरिक्त पानी की सप्लाई बढ़ गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में पीने के पानी की किल्लत झेल रहे हजारों परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने मोठूका गांव के पास यमुना किनारे अपना पहला रेनीवेल चालू कर दिया है। इसके शुरू होने से शहर में प्रतिदिन दस एमएलडी यानी करीब एक करोड़ लीटर अतिरिक्त पानी की सप्लाई बढ़ गई है। यह पानी फिलहाल सेक्टर-25 स्थित बूस्टर पर भेजा जा रहा है। यहां से मुजेसर, संजय कॉलोनी, सेक्टर-55, सेक्टर-23, सेक्टर-52 और पर्वतीय कॉलोनी जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में पेयजल आपूर्ति की जा रही है।


एफएमडीए के अनुसार जल्द ही दूसरा और मार्च तक तीसरा रेनीवेल भी चालू कर दिया जाएगा। इस तरह बल्लभगढ़ और एनआईटी क्षेत्र में कुल तीस एमएलडी पानी की सप्लाई बढ़ जाएगी। एफएमडीए यमुना किनारे कुल 12 रेनीवेल लगा रहा है जिनसे भविष्य में 120 एमएलडी पानी मिलने की उम्मीद है। फिलहाल दूसरे चरण के तहत पांच रेनीवेल पर काम चल रहा है। उल्लेखनीय है कि एफएमडीए ने नगर निगम और एचएसवीपी के 22 रेनीवेल अपने हाथ में ले लिए हैं। एफएमडीए का काम बूस्टर तक पानी पहुंचाना है जबकि घरों तक सप्लाई का जिम्मा नगर निगम का है। शहर में पानी की मांग और आपूर्ति के बीच अभी भी बड़ा फासला है। फरीदाबाद को रोजाना 450 एमएलडी पानी की जरूरत है जबकि सप्लाई केवल 330 एमएलडी ही हो पा रही है। इस कमी के कारण बड़ी आबादी अब भी निजी टैंकरों पर निर्भर है। सबसे ज्यादा परेशानी बल्लभगढ़ और एनआईटी क्षेत्र में बनी हुई है जहां नए रेनीवेल शुरू होने से स्थिति में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed