फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Those committing hooliganism should reform otherwise we will reform: Naib Singh Saini

गुंडागर्दी करने वाले सुधर जाएं नहीं तो हम सुधार देंगे: नायब सिंह सैनी

Sat, 06 Apr 2024 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Those committing hooliganism should reform otherwise we will reform: Naib Singh Saini
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। भाजपा के 44वें स्थापना दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने फरीदाबाद कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश में माफिया और गुंडों को सुधर जाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बदमाश स्वयं अपने आपको सुधार लें अन्यथा वह सुधार देंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार फरीदाबाद आए नायब सिंह सैनी का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया।
सेक्टर-15 स्थित भाजपा कार्यालय पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि संसद में दो सीटों से अपनी यात्रा की शुरुआत करने वाली भाजपा इस बार 400 पार करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब वोटिंग तक वे घर न बैठें, बल्कि जनता के बीच जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए गए विकास कार्यों के दम पर गर्व के साथ जनता के बीच जाएं और वोट मांगे। जनता का आशीर्वाद भाजपा और नरेंद्र मोदी के साथ है। इसलिए इस बार भी हरियाणा से सभी दस लोकसभा सीटें जिताकर संसद भेजेंगे।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने सेक्टर-15 स्थित भाजपा कार्यालय अटल कमल में झंडा फहराने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हरियाणा में तीसरी बार कमल का फूल खिलेगा। हरियाणा में इन दिनों बढ़ रहे क्राइम पर बात करते हुए सीएम ने 2016 में यूपी के एक वाक्य का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पर उन दिनों क्राइम रेट अधिक था। कार्यक्रम के दौरान लोगों से मिले तो उन्होंने क्राइम से निजात दिलाने की बात कही। उन्होंने लोगों को भाजपा को वोट देने पर अपराध से निजात दिलाने की बात कही। लोगों ने कहा कि यूपी से बदमाश भागेंगे तो हरियाणा में जाएंगे। इस पर उन्होंने कहा कि यूपी से बदमाश आएंगे तो हरियाणा में हम बदमाशों को संभाल लेंगे। उन्होंने बदमाशों को चेतावनी दी कि वह सुधर जाएं नहीं तो उन्हें सुधार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के जिला कार्यालय आगमन पर छोटे छोटे बच्चों बच्चों ने शंख ध्वनि और ढोल से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
10 लाख वोटों से जिताने की अपील की
सीएम ने कार्यक्रम में कहा कि आज फरीदाबाद में मैं जो उत्साह देख रहा हूं, फरीदाबाद की सरदारी बोल रही है कि अबकी बार कृष्ण पाल गुर्जर को 10 लाख से ज्यादा वोटों से जिताना है। सभी कार्यकर्ताओं को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम घर पर नहीं बैठेंगे। एक-एक कार्यकर्ता को यह संकल्प लेना चाहिए कि मत पेटी के अंदर एक-एक वोट डलवाएंगे।
---

गुरुद्वारे में टेका मत्था
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यालय के साथ लगते गुरु के मंदिर गुरुद्वारे में भी मत्था टेका। गुरुद्वारे की अध्यक्ष राणाकौर भट्टी और गुरुद्वारा कमेटी ने शरोपा पहनाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया और मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह के रूप में तलवार भेंट की।

---
जगह-जगह किया स्वागत
सीएम के फरीदाबाद प्रथम आगमन पर सराय टोल पर विधायक राजेश नागर और जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने स्वागत किया। क्यूआरजी चौक सेक्टर-16 फरीदाबाद में मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागरिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, राजकुमार वोहरा, ओम प्रकाश रेक्सवाल, मूलचंद मित्तल, आर एन सिंह आदि मौजूद रहे। इसके बाद बल्लभगढ़ अनाज मंडी पहुंचने पर कैबिनेट मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागरिक अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed