{"_id":"5fb6a6168ebc3e9ba81b14db","slug":"those-coming-to-faridabad-from-delhi-will-have-a-corona-check-on-the-border-faridabad-news-noi549158787","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से फरीदाबाद आने वालों की बॉर्डर पर होगी कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से फरीदाबाद आने वालों की बॉर्डर पर होगी कोरोना जांच
विज्ञापन
फरीदाबाद बीके नागरकि अस्पताल में पहुचें स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.वीके बंसल।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। यूपी के नोएडा की तर्ज पर अब फरीदाबाद में भी दिल्ली से आने वाले लोगों की कोरोना जांच की जाएगी। इसके लिए दिल्ली से लगे सभी बॉर्डर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों के रेंडम सैंपल लेगी। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. वीके बंसल ने यह निर्देश स्थानीय अधिकारियों को दिए हैं। स्वास्थ्य निदेशक बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण की रोकथाम की तैयारियाें का जायजा लेने फरीदाबाद पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बीके सिविल अस्पताल का निरीक्षण भी किया। बाद में उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रणदीप पूनिया सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
स्वास्थ्य निदेशक ने कोरोना की रोकथाम के लिए सैंपलिंग क्षमता प्रतिदिन दो हजार के बजाय पांच करने के निर्देश दिए। साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जल्द से जल्द पहचान कर आइसोलेट करने के निर्देश भी जारी किए। कोरोना संक्रमितों की मृत्युदर में कमी पर निदेशक ने राहत जताई। उन्होंने कहा कि कैंसर, टीबी, रक्तचाप, हृदय, किडनी, लीवर, गुर्दे से संबंधित मरीजों में कोरोना के घातक परिणाम दिख रहे हैं। बैठक के बाद उन्होंने जिले में विभिन्न स्थानों में बने डेडिकेटेड कोविड केयर केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओँ पर संतुष्टि जताई।
कोट
कोराना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। मृत्यु दर फिलहाल एक फीसदी तक सीमित है। इसमें इजाफा मुश्किलों का संकेत होगा। ऐसे में जरूरी है कि मरीजों के साथ ही स्वस्थ लोग भी सतर्कता बरतें। दिल्ली में मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका असर फरीदाबाद-गुरुग्राम में भी देखने को मिल रहा है। इसीलिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह बॉर्डर पर दिल्ली से आने वाले वाहन चालकों को रोककर रेंडम तरीके से कोरोना की जांच करें।
विज्ञापन
- डॉ. वीके बंसल, निदेशक, स्वास्थ्य विभाग