फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Those coming from abroad will be identified by going from house to house, seven new cases of corona increased the concern of the health department

घर-घर जाकर विदेश से आने वालों की होगी पहचान, कोरोना के सात नए मामले ने स्वास्थ्य विभाग की बढ़ाई चिंता

Fri, 03 Dec 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Those coming from abroad will be identified by going from house to house, seven new cases of corona increased the concern of the health department
Those coming from abroad will be identified by going from house to house, seven new cases of corona increased the concern of the health department
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग अब विदेश से आने वालों की पहचान शिक्षा विभाग की मदद से करेगा। इसके लिए शिक्षा विभाग के 10 कर्मचारियों की स्वास्थ्य विभाग में ड्यूटी लगाई गई है। वह शनिवार से शहर में हर घर का दरवाजा खटखटाएंगे और दूसरे देशों से आने वालों की पहचान करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा समय में 600 के आसपास लोग विदेश से आएं हैं। सभी की पहचान की जा रही है। सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना की नई वैरिएंट ओमिक्रॉन से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है। इसके तहत विदेश से आ रहे लोगों की जानकारी एयरपोर्ट से ली जा रही है। इसके अलावा शहर में भी सर्वे अभियान शुरू कर ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है। इसके तहत अब शहर में हर घर में जाकर विदेश से आने वालों की पहचान की जाएगी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मौजूदा समय में जो विदेश से आ रहे हैं, वह स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देने से बच रहे हैं। उनमें डर है कि कहीं उन्हें कुछ दिनों के लिए क्वारंटाइन न कर दिया जाए। अधिकारियों का कहना है कि लिहाजा ऐसे लोगों की अब पहचान शिक्षा विभाग की मदद ली जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते कुछ दिनों में 600 लोग दूसरे देशों से आए हैं। उनमें से करीब 200 लोगों का सैंपल लिया गया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग को थोड़ी राहत मिली है। अधिकारियों के अनुसार विदेश से आने वाले सभी लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। इसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

एक परिवार के छह लोग संक्रमित
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को कोरोना के सात नए मामले सामने आए हैं। इनमें एक परिवार के छह लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि इनमें से छह ग्रीन वैली व एक बीपीटीपी का मरीज मिला हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उनका उपचार घर पर ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रीन वैली में एक युवक गुरुग्राम में शादी समारोह में गया था। इसके बाद वह संक्रमित मिला। अब उसके परिवार के छह अन्य लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। वहीं, छह मरीजों को शुक्रवार को कोरोना से ठीक होने पर स्वस्थ घोषित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में 24 घंटे में 2633 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। जिले में 12,39,897 लोगों ने टेस्ट करवाए हैं। इनमें से 99,961 लोग कोराना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि 11,37,393 लोग नेगेटिव मिले। अभी 2124 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed