फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   This time the corporation's budget may exceed Rs 2500 crore.

Faridabad News: इस बार 2500 करोड़ से अधिक हो सकता है निगम का बजट

Thu, 05 Mar 2026 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
This time the corporation's budget may exceed Rs 2500 crore.
वित्तीय शाखा ने सभी विभागों से अगले एक सप्ताह के भीतर आय और व्यय का विस्तृत ब्यौरा मांगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के विकास कार्यों को गति देने के लिए फरीदाबाद नगर निगम ने अगले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारी शुरू कर दी है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस बार निगम का बजट 2500 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है जो पिछले वर्षों की तुलना में बड़ा माना जा रहा है।

बजट प्रस्ताव तैयार करने के लिए वित्तीय शाखा ने सभी विभागों से अगले एक सप्ताह के भीतर आय और व्यय का विस्तृत ब्यौरा मांगा है। इन आंकड़ों के आधार पर आगामी वित्तीय वर्ष की प्राथमिकताएं तय की जाएंगी। अधिकारियों का मानना है कि हाल के महीनों में टैक्स बकायेदारों के खिलाफ चलाए गए अभियान से निगम की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसी अभियान के दौरान 100 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली दर्ज की गई, जिसे पिछले एक दशक की सबसे बड़ी रिकवरी माना जा रहा है।
विज्ञापन


निगम प्रशासन बजट में आय बढ़ाने के लिए नए प्रावधानों पर भी काम कर रहा है। इसमें विज्ञापन से राजस्व बढ़ाने, संपत्तियों के बेहतर उपयोग और अन्य शुल्कों के पुनर्गठन जैसे विकल्प शामिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वित्तीय वर्ष में निगम ने करीब 1964 करोड़ रुपये की आय और 1924 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान रखा था। निगम की मुख्य आय प्रॉपर्टी टैक्स, स्टांप ड्यूटी, विकास शुल्क, विज्ञापन कर और कचरा प्रबंधन शुल्क से होती है, जबकि खर्च का बड़ा हिस्सा कर्मचारियों के वेतन, सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों पर जाता है। बजट को अंतिम रूप देने से पहले पार्षदों से भी सुझाव लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed