फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   This time, a different view of Chhath festival will be seen: MLA

इस बार का छठ पर्व का अलग ही नजारा देखने को मिलेगा : विधायक

Sun, 26 Oct 2025 07:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
This time, a different view of Chhath festival will be seen: MLA
2027 तक लोगों को सीवर-पानी की समस्या से मिलेगी निजात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। छठ पूजा के लिए बनाए गए घाटों का रविवार को विधायक मूलचंद शर्मा ने निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि सरकार की ओर से छठ घाट पर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि छठ पर्व पर इस बार का नजारा अलग ही देखने को मिलेगा। सभी घाट पर तैयारियों को पूरा कर लिया गया है, सभी पर पर्याप्त पानी की व्यवस्था की गई है। घाट पर आने जाने के लिए भी सुगम रास्ते और साफ-सफाई की व्यवस्था की गई है।

इस दौरान विधायक ने बताया कि विधानसभा के लिए 54 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए टेंडर निकल चुके हैं। इन विकास कार्यों को तेज गति के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2027 तक बल्लभगढ़ को पूरी तरह से सड़क-सीवर और पानी निकासी की समस्या से पूरी तरह से निजात मिल जाएगी। बल्लभगढ़ से निकलकर दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेस की तरफ जाने वाले रोड़ को भी जल्द शुरू किया जाएगा। कुछ ही समय में उसका निमार्ण पूरा हो जाएगा और लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed