{"_id":"65959b954f895525de04e878","slug":"third-accused-in-fighting-case-arrested-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-18896-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लड़ाई-झगड़े मामले के तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लड़ाई-झगड़े मामले के तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने लड़ाई-झगड़े के मुकदमे में फरार चल रहे तीसरे आरोपी गौरव ऊर्फ काली को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ के बाद अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
क्राइम ब्रांच ऊंचागांव प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि आरोपी गौरव उर्फ काली आदर्श नगर एरिया का रहने वाला है। 30 सितंबर 2023 को मामले में पीड़ित संजय उर्फ शोले का जन्मदिन था। जिस उपलक्ष्य में उसने अपने दोस्तों को बल्लभगढ़ स्थित शहनाई होटल में पार्टी के लिए आमंत्रित किया था। पार्टी में संजय के साथ उसके दोस्त विपिन तथा अमित आए हुए थे। संजय ने अपने दोस्त सौरभ को भी पार्टी के लिए आमंत्रित किया था। सौरभ अपने साथ अपने दोस्त गौरव उर्फ काली, अमन तथा दीपक को भी पार्टी में लेकर आ गया। होटल में पार्टी चल रही थी और पार्टी के दौरान संजय और सौरभ के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर सौरभ ने अपने साथी गौरव, अमन तथा दीपक के साथ मिलकर संजय व उसके साथी अमित व विपिन के साथ मारपीट की और चाकू से उन पर हमला करके उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया और थाने में पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, लड़ाई झगड़ा इत्यादि धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की गई। सिटी बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन और दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। क्राइम ब्रांच ने आरोपी गौरव को कोसी बॉर्डर के पास से काबू कर लिया और उसे फरीदाबाद लाकर मामले में पूछताछ की।