{"_id":"66f991ad825b368d4d0f9538","slug":"thinking-to-increase-industry-will-take-the-state-forward-dushyant-chautala-faridabad-news-c-26-1-del1005-31560-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: उद्योग को बढ़ाने वाली सोच प्रदेश को आगे लेकर जाएगीः दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: उद्योग को बढ़ाने वाली सोच प्रदेश को आगे लेकर जाएगीः दुष्यंत चौटाला
विज्ञापन
उद्योग को बढ़ाने वाली सोच प्रदेश को आगे लेकर जाएगीः दुष्यंत चौटाला
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता व हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने सेक्टर-56ए कॉलेज ग्राउंड में रविवार को जनसभा को संबोधित किया। चौटाला ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन काल के दस सालों में फरीदाबाद की जमीन को बिल्डरों के हाथ में देकर शहर को बर्बाद किया। जबकि भाजपा के साथ सत्ता में रहने के दौरान जेजेपी ने प्रदेश से पलायन हो रहे उद्योग धंधे को बचाने का काम किया। प्रदेश में 40 हजार करोड़ रुपये निवेश लाना का काम किया। उद्योग को बढ़ाने वाली सोच ही प्रदेश को आगे लेकर जाएगी। कांग्रेस के राज में लाठी डंडों के साथ उद्योग और उद्यमी की पिटाई होती थी। जो काम कभी कांग्रेस करती थी। वही अब भाजपा कर रही है। फरीदाबाद को अगर किसी ने बढ़ाने काम किया है तो वह जेजेपी है।
सरकार बनने पर महिलाओं को सभी क्षेत्र में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। चंद्रशेखर ने कहा कि इस बार एनआईटी में परिवर्तन होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक सत्ता वो चाभी है जो सारी समस्याओं को दूर कर सकती है। कहा कि अगर लोग चाहते हैं कि उनकी समस्याओं का हल निकले तो उन्हें अपना विधायक सही व्यक्ति को चुनना होगा।