फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Thieves assaulted salesmen at a CNG pump and looted Rs 1.5 lakh

Faridabad News: सीएनजी पंप पर सेल्समैनों से मारपीट कर डेढ़ लाख लूटे

Mon, 09 Feb 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Thieves assaulted salesmen at a CNG pump and looted Rs 1.5 lakh
-वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



पिनगवां । कस्बे में स्थित बालाजी सीएनजी पेट्रोल पंप पर देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने पंप के सेल्समैनों के साथ मारपीट कर करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जबकि पूरी घटना पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
पेट्रोल पंप पर मुनीम के रूप में कार्यरत नईम ने बताया कि देर रात एक गाड़ी में सवार कुछ लोग सीएनजी स्टेशन के पास वाहन खड़ा कर रहे थे। सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए जब सेल्समैनों ने उन्हें वहां वाहन खड़ा करने से मना किया तो उन्होंने बदतमीजी शुरू कर दी। कर्मचारियों ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद वे लोग मौके से चले गए। नईम के अनुसार मामला यहीं शांत नहीं हुआ। कुछ ही देर बाद वही लोग करीब 20 से 25 अन्य व्यक्तियों के साथ दोबारा पेट्रोल पंप पर पहुंचे और आते ही पंप पर मौजूद कर्मचारियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि लाठी-डंडों और हाथों से की गई मारपीट में तीन सेल्समैन घायल हो गए।
विज्ञापन

आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने कैश काउंटर से करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। अचानक हुए हमले से कर्मचारी घबरा गए और किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना के बाद पंप प्रबंधन ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो चुकी है और फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed