फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   They cut off contact after taking the fabric with a promise of payment.

Faridabad News: भुगतान का भरोसा देकर कपड़ा लेने के बाद संपर्क खत्म किया

Sun, 23 Aug 2026 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
They cut off contact after taking the fabric with a promise of payment.
नोवाटेक्स इंटरनेशनल की संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भुगतान का भरोसा देकर लगातार कपड़ा लेने और बाद में कार्यालय खाली कर संपर्क बंद करने के आरोप में नोवाटेक्स इंटरनेशनल की संचालक वैष्णवी सोनी समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि कंपनी ने फरीदाबाद की शिवमदेवांश फैब प्राइवेट लिमिटेड से करीब 1.70 करोड़ रुपये का कपड़ा लिया लेकिन पूरा भुगतान नहीं किया।

मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा एनआईटी जोन को सौंपी गई है। शिकायतकर्ता कंपनी के निदेशक देवांश गुप्ता ने बताया कि जून में शिव शंकर नामक व्यक्ति ने कपड़े की जरूरत बताकर प्रदीप यादव से मुलाकात कराई। प्रदीप ने भुगतान समय पर करने का भरोसा दिया। इसके बाद वैष्णवी सोनी से भी मुलाकात हुई। आरोप है कि दोनों के भरोसे पर 23 जून से कपड़े की आपूर्ति शुरू की गई और अलग-अलग खेप में करीब 1.70 करोड़ रुपये का माल भेजा गया। शिकायत के अनुसार, भरोसा कायम रखने के लिए आरोपियों ने करीब 66 लाख रुपये के चेक भी दिए। भुगतान को लेकर शिकायत करने पर प्रदीप लगातार आश्वासन देता रहा और माल भेजते रहने के लिए कहता रहा। बाद में भुगतान बंद हो गया और नोएडा स्थित कार्यालय भी खाली मिला। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत में प्रदीप यादव और उमेश यादव की भी भूमिका बताई गई है। जांच के बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 318(4) और 61(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed