{"_id":"6946ecd2dde4bbcf2102bdc9","slug":"they-built-a-stand-on-the-delhi-mumbai-expressway-but-forgot-to-run-the-bus-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-58369-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्टैंड तो बना दिए लेकिन बस चलाना भूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्टैंड तो बना दिए लेकिन बस चलाना भूले
विज्ञापन
कुछ स्टैंड हो चुके हैं जर्जर कुछ पर लोगों ने कब्जा कर खोल रखी हैं दुकानें
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्ल्भगढ़। स्मार्ट सिटी में रहने वाले लोगों के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस स्टैंड तो बना दिए गए, लेकिन उस रोड पर आज तक एक भी बस का संचालन नहीं किया गया। उसी वजह से बस स्टैंड जर्जर हो चुके हैं। वहीं कई बस स्टैंड पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इसके अलावा कुछ बस स्टैंड पर लोगों ने अतिक्रमण कर अपनी दुकानें खोल रखी हैं।
स्मार्ट सिटी या फिर यू कहें औद्योगिक नगरी को बेहतर सुविधा देने के लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य किया गया है। लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से विभिन्न मुख्य चौराहों पर बस स्टैंड बनाए गए हैं। बस स्टैंड गांव जाजरू, गांव मलेरना, गांव साहुपूरा, गांव चंदावली चौक, आईएमटी चौक तिगांव चौक आदि पर बनाए गए हैं। लेकिन इन स्टैंड के आगे से आज तक एक भी बस का संचालन नहीं हुआ है।
चारों ओर लगे हैं कूड़े के ढेर
लाखों रुपये की लागत से बने इन बस स्टैंड की हालत अब जर्जर हो चुकी है। गांव जाजरू और मलेरना के बस स्टैंड का टिन शेड पूरी तरह से टूट चुका है। वहीं गांव साहुपुरा और गांव चंदावली के बस स्टैंड के चारों ओर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इसके अलावा इन दोनों बस स्टैंड पर बनी सीटों के ऊपर मिट्टी जमी हुई है। इन चारों बस स्टैंड के आगे से आज तक कोई भी बस नहीं गुजरी है। जिस वजह से इन बस स्टैंड का किसी भी यात्री ने कोई फायदा नहीं उठाया है।