{"_id":"69556da3c84cb2168e038a02","slug":"these-projects-will-make-life-easier-in-2026-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59273-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 2026 में इन परियोजनाओं से जिंदगी होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 2026 में इन परियोजनाओं से जिंदगी होगी आसान
विज्ञापन
2026 में पूरी होंगी दर्जनभर बड़ी परियोजनाएं, लोगों की जिंदगी होगी आसान
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साल 2026 फरीदाबाद के लिए विकास के लिहाज से मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। शहर में रेलवे, सड़क, जलापूर्ति, पर्यटन और शहरी बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई अहम परियोजनाएं अंतिम चरण में हैं। साल 2026 में इन योजनाओं के पूरा होने से यातायात सुगम होने के साथ रोजगार, व्यापार और जीवनस्तर में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
आधुनिक रेलवे स्टेशन से बदलेगा शहर का चेहरा
फरीदाबाद रेलवे स्टेशन अब पुराने ढांचे से बाहर निकलकर एक आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में उभर रहा है। करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से 2023 से चल रहे पुनर्विकास कार्य के तहत स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। एस्केलेटर, लिफ्ट, अत्याधुनिक वेटिंग हॉल, फूड कोर्ट, विशाल कंकोर्स एरिया, इंटरमीडिएट ट्रांजिट हॉल, नए प्लेटफॉर्म शेड और मल्टीलेवल पार्किंग जैसी सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 2026 के मध्य या अंत तक यह प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीद है, जिससे रोजाना सफर करने वाले 20 हजार से अधिक यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
नगर निगम को मिलेगा अपना नया ठिकाना
एनआईटी स्थित नगर निगम परिसर में बन रहा नया मुख्यालय भी साल 2026 में तैयार हो जाएगा। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस भवन का निर्माण दिसंबर 2024 में शुरू हुआ था। मार्च-अप्रैल 2026 तक इसके पूरा होने की संभावना है। नए भवन में नगर निगम और एफएमडीए के कार्यालय एक ही छत के नीचे होंगे, जिससे आम लोगों को कामकाज के लिए अलग-अलग जगह भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे से मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत
यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एफएनजी एक्सप्रेसवे अहम कड़ी साबित होगा। 950 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद एक्सप्रेसवे करीब 70 फीसदी पूरा हो चुका है। यमुना नदी पर लालपुर गांव में पुल निर्माण भी इस परियोजना का हिस्सा है। इसके चालू होने से कालिंदी कुंज जैसे जामग्रस्त इलाकों से राहत मिलेगी और तीनों शहरों के बीच सीधा व तेज संपर्क बनेगा। साथ ही आसपास रियल एस्टेट और व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
दिल्ली पहुंचना होगा और तेज
डीएनडी से केएमपी को जोड़ने वाला एक्सप्रेसवे, जो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का हिस्सा है, जून 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। 59 किलोमीटर लंबी इस छह लेन सड़क पर 5332 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके बनते ही फरीदाबाद और पलवल से दिल्ली का सफर बिना जाम के करीब एक घंटे में संभव होगा, जिससे दो लाख से ज्यादा वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
जेवर एयरपोर्ट की सीधी कनेक्टिविटी
फरीदाबाद, पलवल और गुरुग्राम को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए 1600 करोड़ रुपये की लागत से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर काम चल रहा है। जून 2023 से शुरू इस परियोजना के 2026 में पूरा होने की संभावना है। इसके बाद जेवर एयरपोर्ट तक एक घंटे में पहुंचा जा सकेगा, जिससे औद्योगिक विकास, निर्यात और वैश्विक कनेक्टिविटी को नया आयाम मिलेगा।
पर्यटन को नई पहचान
बड़खल झील के नए रूप में फरीदाबाद की नई पहचान लौटाने को तैयार है। 2019 से चल रहे करीब 200 करोड़ रुपये के सौंदर्यीकरण कार्य के तहत झील में एसटीपी के जरिए पानी भरा जा रहा है। मार्च 2026 तक काम पूरा होने के बाद झील को पूरी तरह आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे पर्यटन बढ़ेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
पानी, सड़क और बिजली में सुधार
एनआईटी क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या भी खत्म होने वाली है। अमृत योजना फेज-2 के तहत एफएमडीए 12 परियोजनाओं पर काम कर रहा है, जिससे 30–35 एमएलडी पानी की कमी दूर होगी। जून 2026 तक इस योजना के पूरा होने की उम्मीद है।
मेट्रो का नया फेज पकड़ सकता है रफ्तार
नए साल में फरीदाबाद-पलवल मेट्रो परियोजना पर काम शुरू होने की उम्मीद है। केंद्र सरकार से मंजूरी के बाद 4320 करोड़ रुपये की लागत वाली इस 24 किलोमीटर लंबी लाइन पर 10 नए स्टेशन प्रस्तावित हैं।
बल्लभगढ़-सोहना रोड पर गुरुग्राम नहर पर नया दो लेन पुल और शहर को पूर्व से पश्चिम जोड़ने वाली ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर परियोजना भी 2026 में रफ्तार पकड़ सकती हैं।