फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There will be relief from unannounced power cuts, work to increase the load has started

Faridabad News: अघोषित बिजली कट से मिलेगा छुटकारा, लोड बढ़ाने का काम शुरू

Thu, 12 Dec 2024 11:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:09 AM IST
विज्ञापन
There will be relief from unannounced power cuts, work to increase the load has started
ग्रेटर फरीदाबाद में अगले वर्ष मार्च, अप्रैल तक लक्ष्य पूरा करने का लिया गया निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद में अघोषित बिजली कट से जल्द ही छुटकारा मिलेगा। इसके लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) द्वारा स्टेशनों का लोड बढ़ाया जा रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो अगले वर्ष मार्च, अप्रैल में शुरू हो जाएगा। इसके शुरू होने के बाद कई इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) में भी बिजली की आपूर्ति बेहतर हो जाएगी। यहां बिजलीघर का लोड बढ़ाने की पिछले कई वर्षों से मांग की जा रही थी।
फरीदाबाद और ग्रेटर फरीदाबाद के कई इलाकों में स्थित ज्यादातर बिजली घर इस समय ओवरलोड चल रहे हैं। इसके कारण यहां घंटों अघोषित बिजली कट लगता है। आरोप है कि कुछ सोसाइटी में घंटों बिजली आपूर्ति प्रभावित रहती है। इससे नया कनेक्शन मिलने में भी दिक्कत आती है। अब इस बिजली घर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा फरीदाबाद के सेक्टर-58 पावर स्टेशन, पाली और धौज बिजली सबस्टेशन की क्षमता बढ़ेगी। वहीं, सेक्टर 21 डी, खेड़ी गुजरान, ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-78, सेक्टर-18 की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को तुरंत निजात दिलाने के लिए स्विचिंग स्टेशन भी बनाने का निर्णय लिया गया है। इससे ग्रेटर फरीदाबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों के करीब पांच लाख बिजली उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। डीएचवीवीएन जहां अपने बिजली घरों की क्षमता बढ़ा रहा है, वहीं इस साल ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 80 और 89 में दो नए सब स्टेशन भी मिलने वाला है। सब कुछ ठीक रहा तो स्टेशन इस साल बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


---

अघोषित बिजली कट से छुटकारा दिलाने के लिए विभाग की ओर से योजना तैयार की जा रही है। इसके क्रम में कई विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है, जिससे गर्मी के दिनों में लोगों को राहत मिल सके। -देवेंद्र अत्री, ओल्ड फरीदाबाद कार्यकारी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article