{"_id":"694edaeb784850cca80231bc","slug":"there-will-be-relief-from-power-problem-capacity-of-four-sub-stations-will-increase-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-58898-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिजली समस्या से मिलेगी राहत, चार सब-स्टेशनों की बढ़ेगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिजली समस्या से मिलेगी राहत, चार सब-स्टेशनों की बढ़ेगी क्षमता
विज्ञापन
इन परियोजनाओं से औद्योगिक क्षेत्रों के साथ गांव के लोगों को भी लाभ मिलेगा
मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। तेजी से बढ़ते औद्योगिक शहर फरीदाबाद के लिए बिजली निगम ने भी तैयारी शुरू कर दी है। वर्षों से बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या से जूझ रहे जिले के लोगों को अब राहत मिलने वाली है हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड चार प्रमुख स्टेशनों को अपडेट करने जा रहा है। इसमें धौज, प्रताप स्टील, एस्कॉर्ट -2 और फरीदाबाद शामिल है। सब-स्टेशनों का आधुनिकीकरण करने के साथ उनकी क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। इन परियोजनाओं से औद्योगिक क्षेत्रों के साथ गांव के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
निगम की यह योजना जिले के संतुलित विकास की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। जहां एक ओर प्रताप स्टील और एस्कॉर्ट -2 जैसे सब-स्टेशन औद्योगिक क्षेत्रों की रीढ़ माने जाते हैं वहीं दूसरी ओर धौज सब-स्टेशन ग्रामीण क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं की बिजली जरूरतों को पूरा करता है। विभाग का उद्देश्य है कि बढ़ते बिजली लोड को समय रहते संभाल लिया जाए ताकि गर्मियों के पीक सीजन में लोगों को कटौती और ट्रिपिंग की परेशानी न झेलनी पड़े।
धौज सब-स्टेशन बनेगा ग्रामीण इलाकों के लिए राहत केंद्र
ग्रामीण क्षेत्र धौज में स्थित 66 केवी सब-स्टेशन की क्षमता को दोगुने से भी अधिक किया जा रहा है। वर्तमान में यहां (2x12.5/16) एमवीए क्षमता का है जिसे बढ़ाकर (2x25/31.5) एमवीए किया जाएगा। क्षमता के बढ़ने के बाद आसपास के गांवों में लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज की समस्या दूर हो जाएगी। किसानों, छोटे कारोबारियों और आम उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही यहां कंट्रोल रूम बिल्डिंग का भी विस्तार किया जाएगा, जिससे संचालन और निगरानी व्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
विज्ञापन
प्रताप स्टील से उद्योगों को मिलेगी क्वालिटी पावर
प्रताप स्टील सब-स्टेशन फरीदाबाद के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों को बिजली सप्लाई करता है। यहां 11केबी के पुराने पैनल सेट को हटाकर नई और अधिक क्षमता वाले आधुनिक पैनल लगाए जाएंगे। इससे बढ़ते औद्योगिक लोड को संभालना आसान होगा और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या में कमी आएगी। उद्योगपतियों का मानना है की पूरी वोल्टेज व गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलने से उत्पादन लागत घटेगी और मशीनों को होने वाले नुकसान में भी काफी कमी आएगी।
एस्कॉर्ट-2 और गुरुकुल सब-स्टेशन में भविष्य को लेकर हो रही तैयारी
एचवीपीएनएल की योजना के तहत एस्कॉर्ट -2 सब-स्टेशन पर 66 केवी की चार नई लाइन बे बनाई जाएंगी। यह व्यवस्था नॉर्दर्न इंडिया-ए-2 लाइन के लूप इन लूप आउट अरेंजमेंट को मजबूत करने के लिए की जा रही है। इससे पावर ग्रिड की स्थिरता बढ़ेगी और बार बार होने वाले फॉल्ट की परेशानी भी दूर हो जाएगी।
वहीं 66 केवी यूएसए (गुरुकुल) सब-स्टेशन पर एक नया 33 केवी बे तैयार किया जाएगा, जिससे निगम के 33 केवी सब-स्टेशन एआईसी को बेहतर ढंग से जोड़ा जा सकेगा। इससे शहरी क्षेत्रों में बिजली वितरण में काफी सुविधा होगी।
लोगों को भी करना होगा सहयोग
निगम ने इस मौके पर आम लोगों से ऊर्जा संरक्षण की अपील भी की है। निगम का कहना है कि मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ उपभोक्ता भी बिजली की बचत करें तो जिले को लंबे समय तक निर्बाध और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति मिल सकती है।
लोगों की सुविधाओं के लिए निगम की तरफ से काम शुरू कर दिया गया है। इस मौसम की गर्मियों में लोगों को इसका काफी लाभ मिलेगा। -जितेंद्र ढुल, एसई हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड