फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   there will be no water crises now

रेनीवेल मरम्मत का काम पूरा, शुरू हुई जलापूर्ति

Sat, 10 Oct 2020 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
there will be no water crises now
फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाटा मोड़ के पास रेनीवेल की लाइन नंबर तीन की मरम्मत का काम शनिवार को पूरा हो गया। लाइन ठीक होने के बाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में पानी की आपूर्ति भी शुरू कर दी गई है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। पानी लीकेज के कारण कॉलोनियों में आपूर्ति नहीं हो रही थी। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पानी का ये संकट करीब एक महीने से चल रहा था।
विज्ञापन

शहरवासियों की प्यास बुझाने के लिए नगर निगम ने यमुना किनारे बड़े बड़े रेनीवेल लगाए हुए हैं। इनमें से रेनीवेल की लाइन नंबर तीन गांव मंझावली से आ रही है। निगम अधिकारियों के मुताबिक, इससे रोज 20 से 22 एमएलडी (2.20 करोड़ लीटर) पीने का पानी शहर तक पहुंचता है। इस लाइन के जरिए रेनीवेल का पानी सबसे पहले सेक्टर 11 बूस्टिंग में आता है। फिर यहां से पाइपलाइन के जरिये एनआईटी विधानसभा के अंदर अलग-अलग बूस्टरों में पहुंचता है। इस लाइन में सेक्टर 11 बाटा मोड़ के पास लीकेज होने के कारण एनआईटी क्षेत्र को 4 से 5 एमएलडी (50 लाख लीटर) पानी ही मिल पा रहा था, बाकी 1.70 करोड़ लीटर पानी बह कर बर्बाद हो रहा था।
विज्ञापन

इन कॉलोनियों को मिली राहत
रेनीवेल लाइन तीन की मरम्मत होने के बाद जवाहर कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, नंगला एंक्लेव, जनता कॉलोनी, कपड़ा कॉलोनी समेत आसपास के अन्य कॉलोनियों में शनिवार शाम से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। स्थानीय पार्षद ललिता यादव समेत अन्य लोगों ने नगर निगम अधिकारियों को लिखित में इस समस्या के बारे में अवगत कराया था। विधायक नीरज शर्मा ने भी रेनीवेल की लाइन का निरीक्षण करके निगम अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेनीवेल लाइन नंबर तीन की लीकेज को ठीक कर दिया गया है। एनआईटी की कालोनियों में पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है।
- विजय ढाका, अधीक्षण अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed