{"_id":"6952ced1211ec151410516fa","slug":"there-will-be-no-drinking-water-problem-in-the-industrial-city-as-well-as-the-residential-area-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59096-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: औद्योगिक नगरी के साथ-साथ रिहायशी इलाके में नहीं होगी पेयजल की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: औद्योगिक नगरी के साथ-साथ रिहायशी इलाके में नहीं होगी पेयजल की समस्या
विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से लगाए जाएंगे 6 ट्यूबवेल, 3 महीने के अंदर कार्य होगा पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से औद्योगिक नगरी के साथ-साथ रिहायशी इलाके में रहने वाले लोगों को गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। विभाग की ओर से सेक्टर 62, 64 व सेक्टर 59 में छह नए ट्यूबवेल लगाए जाऐंगे। इस काम पर करीब 62 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
बल्लभगढ़ की तरफ बसे सेक्टर 62 व 64 के रिहायशी सेक्टर हैं और सेक्टर 59 औद्योगिक नगरी है। इन सेक्टरों में गर्मी के दिनों में लोगों को कई बार पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। इससे लोगों को परेशानी होती है। उसी वजह से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से नए ट्यूबवेल लगाने की योजना बनाई गई है। तीनों सेक्टरों में एचएसवीपी की ओर से छह नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इस काम पर करीब 62 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। ट्यूबवेल लगने से सेक्टरों में पानी की सप्लाई नियमित हो सकेगी और पानी का फ्लो भी बेहतर होगा। एचएसवीपी के एसई संदीप ने बताया कि तीनों सेक्टरों में नए ट्यूबवेल लगाने का काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। काम पूरा करने के लिए हमने तीन महीने का टारगेट तय किया है।