फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There will be examination for 89 students of HSSC and 59 students of TC in the district

Faridabad News: जिले में एचपीएससी के 89 और यूपीएससी के 59 केंद्रों पर होगी परीक्षा

Mon, 15 May 2023 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
There will be examination for 89 students of HSSC and 59 students of TC in the district
-संघ लोक सेवा आयोग और हरियाणा लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर रहे प्रशासन व पुलिस मुस्तैद : मुख्य सचिव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो





फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जिले में आयोजित होने वाली संघ लोक सेवा आयोग और हरियाणा लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर प्रशासन व पुलिस मुस्तैद रहें। जिले में एचपीएससी के 89 और यूपीएससी के 59 बनाए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
मुख्य सचिव ने कहा कि जिले में इन लिखित परीक्षाओं को सुनियोजित ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैदी से कार्य करें। उन्होंने परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए फरीदाबाद और गुरुग्राम सहित अन्य छः जिलों के डीसी और संबंधित अधिकारियों को सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

डीसी विक्रम सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि यह काफी संवेदनशील कार्य है। जिसमें सभी अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करना है। अधिकारी सुनिश्चित करें कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश ना हो। परीक्षा के लिए संघ लोक सेवा आयोग/ यूपीएससी और हरियाणा लोक सेवा/ एचपीएससी ने जो नियम निर्धारित किए हैं, उनका दृढ़ता से पालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी को कोई शंका हो तो उसे समय रहते दूर कर लें। उन्होंने एसडीएम कम परीक्षाओं के नोडल अधिकारियों को बताया कि लिखित परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर लें। निर्धारित समय से पहले केंद्रों पर पेयजल, बिजली, जैमर, शौचालयों सहित अन्य तमाम सभी व्यवस्था पूरी कर लें। वहीं परीक्षाओं की पवित्रता तथा कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए केंद्र वार ड्यूटी मजिस्ट्रेट, ट्रांजिट ऑफिसर एवं लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर की नियुक्तियां सुनिश्चित करें। लिखित परीक्षा के सफल आयोजन के लिए अन्य अधिकारियों द्वारा सभी ऑफिसर एवं मजिस्ट्रेट को जरूरी दिशानिर्देश दे दें। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ओपी नरवाल ने बताया कि परीक्षा केंद्रों और अन्य अधिकारियों के लिए पुलिस फोर्स की ड्यूटियां लगा दी जाएंगी। केंद्रों पर महिला पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाई जाएगी। काॅन्फ्रेंस में डीसी विक्रम सिंह, एडीसी अपराजिता, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, सीटीएम अमित मान, जिला शिक्षा अधिकारी मुनेश चौधरी, संजय सिंह छौक्कर, तहसीलदार नेहा सारण सहित अन्य ऑफिसर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed