{"_id":"68fbd2b39618ec85ae0daa19","slug":"there-will-be-an-investigation-into-the-poor-quality-construction-material-in-the-boundary-wall-of-the-marriage-hall-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54212-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बरात घर की चहारदीवारी में घटिया निर्माण सामग्री की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बरात घर की चहारदीवारी में घटिया निर्माण सामग्री की होगी जांच
विज्ञापन
जिला परिषद की सीईओ ने लिया संज्ञान, जल्द गठित होगी कमेटी
संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। तिगांव खंड के गांव मंधावली में बनाए जा रहे बरात घर की चहारदीवारी में घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल किए जाने का मामला अब जिला स्तर पर पहुंच गया है। ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत के बाद जिला परिषद की सीईओ ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए संज्ञान में लिया है। इसके लिए जांच कमेटी गठित की जाएगी।
गौरतलब है कि ग्रामीणों ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय तिगांव में शिकायत दर्ज कराई थी कि बरात घर की चहारदीवारी के निर्माण में घटिया प्रकार की ईंटें, रेत और सीमेंट का उपयोग किया गया है, जिससे दीवार की मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ईंटें इतनी खराब हैं कि हाथ लगाने भर से टूट जाती हैं। ग्रामीण अब जिला परिषद की जांच टीम से जल्द निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।
- जिला परिषद की सीईओ ने टेक्निकल विंग की बैठक बुलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के आरोपों की जांच की जा सके। जल्द ही एक जांच कमेटी गठित कर मौके का निरीक्षण किया जाएगा और जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -धीरज शर्मा, प्रोजेक्ट ऑफिसर जिला परिषद