फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There will be a permanent solution to the drinking water crisis in 15 sectors of Greater Faridabad.

Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद के 15 सेक्टरों में पेयजल संकट का होगा स्थायी समाधान

Mon, 24 Nov 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
There will be a permanent solution to the drinking water crisis in 15 sectors of Greater Faridabad.
मास्टर वाटर सप्लाई लाइन बिछाने के लिए परियोजना को मंजूरी, लोगों को टैंकर पर नहीं रहना होगा निर्भर
विज्ञापन


मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के तेजी से विकसित हो रहे सेक्टरों में वर्षों से जारी पेयजल संकट को खत्म करने की दिशा में अब बड़ा कदम उठाया गया है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने सेक्टर 75 से 89 तक शेष बची मास्टर वाटर सप्लाई लाइन बिछाने के लिए परियोजना को मंजूरी दी है। इस घोषणा के बाद इन सेक्टरों में रहने वाले हजारों परिवारों को सरकारी स्वच्छ और स्थायी पेयजल उपलब्ध होने की उम्मीद बढ़ गई है। पॉश इलाका कहलाने वाले इन सेक्टरों में पेयजल की स्थिति काफी खराब है। कई इलाकों में पानी के लिए लोग आज भी महंगे टैंकरों और बोरिंग के पानी पर निर्भर हैं।



चमकता है इलाका लेकिन पानी की सबसे बड़ी समस्या
सेक्टर 75 से 89 और जसाना रोड के बीच बसे फरीदाबाद के उन इलाकों में आते हैं जिन्हें पॉश रेजिडेंशियल जोन कहा जाता है। बड़ी हाउसिंग सोसाइटियां, आधुनिक अपार्टमेंट, साफ-सुथरे कॉरिडोर और लगातार बढ़ती जनसंख्या के बावजूद यहां सरकारी पेयजल की व्यवस्था अभी तक पूरी नहीं हो सकी है।निवासियों को हर महीने हजारों रुपये खर्च कर निजी टैंकर बुलाने पड़ते हैं। कई सोसाइटियों में बिल्डरों ने ट्यूबवेल और बोरिंग करवाई है लेकिन भूजल के खारेपन और बढ़े हुए टीडीएस के कारण यह पानी पीने योग्य नहीं माना जाता।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग थी कि एफएमडीए मास्टर पाइपलाइन का कार्य पूरा कर उन्हें नियमित सरकारी पानी की सुविधा उपलब्ध कराए। इससे उनकी रोज रोज की परेशानी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एफएमडीए की मास्टर पाइपलाइन योजना में अंतिम चरण का काम शुरू
एफएमडीए की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार मास्टर सप्लाई लाइन का अधिकांश कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है अब परियोजना शेष पाइपलाइन बिछाने के लिए है। नई पाइपलाइन मंझावली रेनीवेल से आने वाले पानी को सीधे इन सेक्टरों तक पहुंचाएगी।
इससे सोसायटियों के आरडब्ल्यूए और बिल्डर औपचारिक रूप से एफएमडीए से कनेक्शन ले सकेंगे। परियोजना पूरी होने के बाद सरकारी पानी की सप्लाई घर-घर तक पहुंच सकेगी और लोगों को अनियमित, महंगी और खराब जल-व्यवस्था पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।


गर्मी के मौसम से पहले काम पूरा करना है प्राथमिकता

अधिकारियों ने बताया कि यह प्रोजेक्ट ग्रेटर फरीदाबाद की जल-आपूर्ति व्यवस्था को बदल देगा। हमारा लक्ष्य है कि अगली गर्मी से पहले इन सेक्टरों में पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करा दिया जाए। यह पाइपलाइन हजारों परिवारों को राहत देने के साथ जीवनस्तर में भी सुधार करेगी।



2031 तक शहर को 700 एमएलडी क्षमता तक ले जाने की है योजना
फरीदाबाद की जल आपूर्ति बढ़ाने के लिए एफएमडीए मास्टर प्लान 2031 के तहत बड़ी संरचनात्मक परियोजनाओं पर काम कर रहा है। अभी पानी की क्षमता करीब 330 एमएलडी है। वहीं 2031 तक यह 700 एमएलडी तक ले जाने का लक्ष्य है। इसके लिए नए रेनीवेल, बूस्टिंग स्टेशन, स्मार्ट मीटरिंग और लीकेज-फ्री नेटवर्क विकसित किए जा रहे हैं। ग्रेटर फरीदाबाद का पूरा इलाका मंझावली रेनीवेल के वितरण क्षेत्र में आता है जिससे भविष्य में यहां बेहतर दबाव और गुणवत्ता वाली सप्लाई सुनिश्चित होगी।
-
लोगों की सुविधा के लिए प्राधिकरण तेजी से काम कर रहा है। जल्द ही लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। – अंकित भारद्वाज एक्जीक्यूटिव इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed