फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There will be a meeting with the councillors every month: Khadgata

पार्षदों के साथ हर महीने होगी बैठक : खड़गटा

Thu, 05 Jun 2025 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
There will be a meeting with the councillors every month: Khadgata
तिगांव विधानसभा के पार्षदों के साथ निगम आयुक्त ने की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हर महीने पार्षदों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी ताकि वार्ड के अंदर चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली जा सके। जिसके बाद जिले में विकास के कार्यों में तेजी आएगी। यह बात निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बुधवार को तिगांव विधानसभा के पार्षदों के साथ हुई बैठक में कही।
बैठक में उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों के साथ सभी वार्डों का वह बारी-बारी स्वयं निरीक्षण करेंगे और समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। बैठक में निगम आयुक्त ने जॉइंट कमिश्नर को निर्देश दिए हैं कि विधानसभाओं के पार्षदों के वार्ड में पार्षदों को साथ लेकर निरीक्षण करेंगे। बैठक में निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने पार्षदों को बताया कि 15 दिन तक नालों अथवा अन्य सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को हटाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने फरीदाबाद विधानसभा के बाद बुधवार को तिगांव विधानसभा के पार्षदों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना।
विज्ञापन


समस्याओं को सुनने के बाद नगर निगम के सभी वार्डों में आने वाली समस्याओं को प्राथमिकता के साथ दूर करने की बात कही। इस बैठक में वार्ड 24, वार्ड 25, वार्ड 26, वार्ड 27, वार्ड 29, वार्ड 28, वार्ड 30, वार्ड 38, वार्ड 34 और वार्ड 44 के पार्षदों के साथ वार्डों के विकास को लेकर चर्चा की गई। पार्षदों की ओर से भिजवाए गए विकास कार्यों की फाइलों का स्टेटस जानते हुए अन्य विकास कार्यों के बारे में डिमांड मांगी है और जो डिमांड दी गई है, उन्हें भी सरकार की मंजूरी मिलने के बाद जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed