फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There will be a ban on heavy and medium goods carrying vehicles

Faridabad News: भारी व मध्यम माल वाहक वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

Wed, 02 Apr 2025 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
There will be a ban on heavy and medium goods carrying vehicles
यातायात पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला फरीदाबाद में रविवार को छोड़कर सभी दिन भारी व मध्यम माल वाहक वाहनों पर सुबह 7 से 10:30 बजे तक और सांय 5 से रात 10:00 बजे तक चलने / प्रवेश करने व पार्किंग पर प्रतिबंध रहेगा। इसके लिए यातायात पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-44 दिल्ली-मथुरा रोड की दोनों साइड व राजमार्ग की साइड लेन पर झाड़सेतली ट्रांसपोर्ट नगर से बदरपुर बॉर्डर तक उपरोक्त समयानुसार भारी व मध्यम माल वाहक वाहनों के चलने / प्रवेश करने व पार्किंग पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर से सेक्टर-58, सेक्टर-24/25 तथा अन्य रास्तों पर उपरोक्त समयानुसार भारी व मध्यम माल वाहक वाहनों के चलने / प्रवेश करने व पार्किंग पर प्रतिबंध रहेगा। दिल्ली-बड़ोदरा-मुम्बई एक्सप्रेस-वे के साथ दोनों तरफ बने बाईपास रोड पर उपरोक्त समयानुसार भारी व मध्यम माल वाहक वाहनों के प्रवेश करने व पार्किंग पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा केजीपी एक्सप्रेसवे से नीचे उतरकर आईएमटी बल्लभगढ़ की तरफ आने व जाने के दौरान गांव चंदावली व मच्छगर के अन्दर से आने व जाने वाले रास्तों पर उपरोक्त समयानुसार भारी व मध्यम माल वाहक वाहनों के प्रवेश करने व पार्किंग पर प्रतिबंध रहेगा। सोहना से फरीदाबाद वाया पाली-धौज आने वाले रोड पर जिला फरीदाबाद की सीमा से फरीदाबाद की तरफ आने व जाने पर उपरोक्त समयानुसार भारी व मध्यम माल वाहक वाहनों के चलने / प्रवेश करने व पार्किंग पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड के दोनों तरफ उपरोक्त समयानुसार भारी व मध्यम माल वाहक वाहनों के चलने / प्रवेश करने व पार्किंग पर प्रतिबंध रहेगा। उपरोक्त के साथ-साथ शहर फरीदाबाद के सभी मार्गों पर उपरोक्त समयानुसार भारी व मध्यम माल वाहक वाहनों के चलने /प्रवेश करने व पार्किंग पर प्रतिबंध रहेगा। उक्त आदेश आपातकालीन वाहन जैसे-पुलिस वाहन, दमकल वाहन, एम्बुलेंस, सेनाओं व अर्धसैनिक बलों से संबंधित वाहनों पर लागू नहीं होगा तथा किसी अन्य आवश्यक आपूर्ति से संबंधित वाहनों को छूट प्राप्त करने के लिए नियमानुसार आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed