फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There was a fight between two parties inside the police station over the issue of removing a vehicle

Faridabad News: गाड़ी हटाने के विवाद में थाने के अंदर दो पक्षों में मारपीट

Wed, 11 Jun 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
There was a fight between two parties inside the police station over the issue of removing a vehicle
थाना एनआईटी पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मिली शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। दुकान पर सामान लेने गए व्यक्ति के साथ गाड़ी हटाने को लेकर कुछ लड़कों ने मारपीट की। इस घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। एनआईटी थाने में जब एक पक्ष के लोग शिकायत देने के लिए गए, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने दोबारा से थाने में जाकर मारपीट की। थाना एनआईटी पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मिली शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-21 निवासी मनीष ने बताया कि वह 9 जून की शाम को अपने बच्चों के साथ मार्केट में राकेश की दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। उन्होंने दुकानदार को सामान लिखवाने के बाद अपनी गाड़ी साइड में खड़ी कर दी। तभी वहां पर सुधांशु नाम का लड़का आया और उसने गाड़ी हटाने को कहा। जिस पर उन्होंने कहा कि वह 5 मिनट में सामान लेकर जा रहे हैं। इसी को लेकर आरोपी सुधांशु ने गाली गलौज शुरू कर दी। आरोपी जब उनके ऊपर फरसा से हमला करने लगा, तो उन्होंने हाथ लगाकर अपना बचाव किया। इसके बाद आरोपी सुधांशु ने अपने साथियों को फोन करके बुलाया। उन्होंने उनके साथी दिनेश के ऊपर भी लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जब वह इस घटना की सूचना पुलिस को देने लगे, तब आरोपियों ने उनका फोन भी तोड़ दिया। आरोप है कि उन्होंने इस घटना का वीडियो बना लिया। आरोपियों ने उनकी जेब में रखे 5 हजार रुपये भी लूट लिए।
विज्ञापन



वहीं दूसरी ओर से न्यू कॉलोनी निवासी सुधांशु ने बताया कि उन्होंने शाम को बीच सड़क पर खड़ी कार को हटाने के लिए कहा तो कार चालक मनीश ने उनके भाई को गाली देना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने उनकी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। जिसके बाद वह थाना एनआईटी में पुलिस को शिकायत देने के लिए गए। तो वहां पर तीन लड़के जिनके साथ लड़ाई हुई थी वह थाने में आ गए। आरोपियों ने करीब 30 लड़के और बुला लिए। जिसके बाद सभी ने थाने के अंदर ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनके भाई के गले से सोने की चेन गिर गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मिली शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed