{"_id":"680fd006e2bd5b63de051e96","slug":"there-was-a-crowd-of-patients-in-the-hospital-on-monday-opd-will-remain-closed-today-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-42469-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सोमवार को अस्पताल में रही मरीजों की भीड़, आज बंद रहेगी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सोमवार को अस्पताल में रही मरीजों की भीड़, आज बंद रहेगी ओपीडी
विज्ञापन
गर्मी के कारण लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में तेज गर्मी के कारण नागरिक अस्पताल में मरीजों की अधिक संख्या देखने को मिल रही है। मंगलवार को परशुराम जयंती पर अस्पताल की छुट्टी होने के कारण ओपीडी बंद रहेगी। ऐसे में सोमवार को बीके अस्पताल में मरीजों की अधिक भीड़ रही।
शहर में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। शहर का तापमान 39 डिग्री से पार है। जिसके कारण जिले में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। इसके अलावा अस्पताल की ओपीडी में एसी चलते नहीं है। इससे लाइन में लगे मरीजों की गर्मी और पसीने में हालत खराब हो जाती है। अस्पताल के पंखे तो चल रहे थे लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मरीजों को दवाई लेने के लिए 3 से 4 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है।
सैनिक काॅलोनी से आई रामबती ने बताया कि वह लगभग 3 घंटे तक आर्थोपेडिक्स की ओपीडी की लाइन के बाहर खड़ी रही जिसके बाद उनका नंबर आया। उन्हें गर्मी में खड़ा रहना पड़ा। अस्पताल में दवाई भी पूरी नहीं मिली। सेक्टर- 15 से आए मूलचंद ने बताया कि वह पैर में सूजन की दवाई लेने आए थे। लेकिन अस्पताल की ओपीडी में अधिक भीड़ है, कई घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद उनका नंबर आया।
विज्ञापन
-- वर्जन
अस्पताल के अधिकतर एसी ठीक है, जिनमें थोड़ी कमी है उन्हें जल्द ठीक कराया जाएगा। मंगलवार को छुट्टी होने के कारण सोमवार को अस्पताल में अधिक मरीज पहुंचे। -एसएमओ डॉ. विकास गोयल