फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There was a crowd in the markets on Dhanteras, people struggled with traffic jams

Faridabad News: धनतेरस पर बाजारों में रही भीड़, जाम से जूझते रहे लोग

Wed, 30 Oct 2024 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
There was a crowd in the markets on Dhanteras, people struggled with traffic jams
पार्किंग और जाम की समस्या से बचने के लिए अधिकतर लोगों ने मेट्रो से किया सफर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। धनतेरस पर लोग घरों से खरीददारी करने निकले। इस दौरान सड़कों पर जाम की स्थित बनी रही। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी लोगों की भारी भीड़ रही। इसके चलते लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कत का सामना करना पडा। मंगलवार को पार्किंग और जाम की समस्या से बचने के लिए अधिकतर लोगों ने मेट्रो से यात्रा की। त्योहारी सीजन के रंग में भंग ना पड़े और लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। इसके लिए मेट्रो और ट्रैफिक पुलिस ने एक दिन पहले खास तैयारियां की थी। इसके बावजूद मंगलवार को शहर में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही।

यातायात पुलिस ने नगर निगम के सहयोग से शहर के प्रमुख 10 बाजारों को चिह्नित कर रास्तों में बदलाव करने के साथ बाजार में वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई थी। इसके बाद भी धनतेरस पर जाम खुलवाने में यातायात पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। ओल्ड फरीदाबाद चौक, सराय मार्केट चौक, एनआईटी एक दो चौक, एनआईटी-5 चौक, सेक्टर-15, बल्लभगढ़ और चावला कॉलोनी सहित अन्य बाजारों में भीड़ होने के कारण दिनभर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा।
विज्ञापन

----
इन बाजारों में वाहनों पर पाबंदी
पुलिस प्रवक्ता की मानें तो दिवाली पर बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को ठीक करने के लिए कुल 10 बाजारों में आठ स्वाट टीम की तैनाती की गई है। इसमें एक टीम में 10 सदस्य हैं। जो बाजार में होने वाली चेन स्नेचिंग और शरारती तत्वों पर नजर रखेंगी। इसके अलावा बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरे से यातायात पुलिस नजर रख रही है। यातायात पुलिस के लाख दावे के बाद भी धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी करने वाले लोगों और चौक चौराहों पर वाहनों का जाम लगा रहा। लोग दिन भर जाम में जूझते रहे। जाम से बचने के लिए नौकरीपेशा लोगों ने जाम से बचने के लिए मेट्रो का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed