फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There was a conspiracy to rob after being fired from the job, Rs 11.70 lakh was looted from the scribe of the former cooperative minister

नौकरी से निकालने पर रची लूट की साजिश, पूर्व सहकारिता मंत्री के मुंशी से लूटे थे 11.70 लाख रुपये

Wed, 01 Dec 2021 12:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:02 PM IST
विज्ञापन
There was a conspiracy to rob after being fired from the job, Rs 11.70 lakh was looted from the scribe of the former cooperative minister
फरीदाबाद। पूर्व सहकारिता मंत्री करतार भड़ाना के क्रेशर जोन के मुंशी से शनिवार देर रात 11 लाख 70 हजार की लूट के दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने गिरफ्तार कर लिया है। लूट का मास्टर माइंड क्रेशर पर कार्यरत पूर्व कर्मचारी निकला। डीसीपी मुख्यालय नितीश अग्रवाल ने बताया कि वारदात का मुख्य आरोपी करीब तीन माह पहले भड़ाना क्रेशर जोन पर मुंशी का काम करता था। आरोपियों की पहचान गांव सिलोठी पलवल निवासी विमल और सिविल लाइन कॉलोनी पलवल निवासी हितेश के रूप में हुई है। विमल ने नौकरी से निकाले जाने के बाद लूट की साजिश रचनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

27 नवंबर रात करीब नौ बजे भड़ाना क्रेशर जोन के मुंशी ज्ञानेंद्र (गांव करोली गौतम बुद्धनगर, यूपी) अपनी मोटरसाइकिल से अनंगपुर स्थित फार्म हाउस पर जा रहे थे। उन्होंने सारे रुपये एक बैग में डाल रखे थे और बैग पीठ पर लटका रखा था। जैसे ही वह फार्म हाउस के मोड़ पर पहुंचे, वहां पहले से खड़े एक लड़के ने उनकी पीठ से बैग छीन लिया। इससे उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इसमें ज्ञानेंद्र को भी चोट लग गई थी। वारदात से थोड़ी ही दूरी पर एक गाड़ी में दो लोग पहले से ही मौजूद थे और रुपये से भरा बैग लेकर सभी फरार हो गए थे। इनमें से दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने पलवल से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 9 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

छीनाझपटी में फट गया था बैग
डीसीपी नीतीश ने बताया कि आरोपी विमल पहले भड़ाना क्रेशर जोन पर मुंशी का काम करता था। किसी बात को लेकर उसको 3 महीने पहले नौकरी से निकाल दिया था। आरोपी को पैसे लाने ले जाने के बारे में जानकारी थी। विमल ने हितेश, रूपेश और रोहित के साथ मिल कर घटना को अंजाम दिया था। पूछताछ में विमल ने बताया कि छीनाझपटी में कैश वाला बैग फट गया। बैग से कुछ गड्डी निकलकर रोड पर गिर गई। बचे पैसों को फटे बैग सहित लेकर फरार हो गये थे। बैग में उन्हें 4 लाख रुपये मिले। विमल ने 50 हजार रुपये अपने पास रख लिए। 6 हजार खर्च दिए और बाकी के 44 हजार अपने मकान पर रख दिए। रूपेश और रोहित ऋषिकेश उत्तराखंड चले गए। मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed